फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में डेढ़ लाख करदाता राशन सब्सिडी से बाहर, पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले

Wed, 13 May 2020 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।  बैठक में केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया गया। यह पैकेज कमजोर वर्गों, व्यवसाय समुदाय, श्रमिकों और आम जनता को राहत प्रदान करके देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। यह पैकेज एक मजबूत, जीवंत और आत्मनिर्भर भारत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कैबिनेट ने प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए कई फैसले लिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के उद्योगों में कामगारों को किसी भी तिमाही में 115 घंटे का ओवरटाइम मिलेगा। पहले श्रमिकों को 75 घंटे का ओवरटाइम लिया जाता था। हालांकि, इसके लिए उन्हें दोगुनी दिहाड़ी देनी होगी। सरकार ने यह व्यवस्था छोटे उद्योगों या लघु औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए की है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कैबिनेट ने तीन मौजूदा कानूनों फैक्ट्री एक्ट 1948, औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 और अनुबंध कामगार अधिनियम 1970 की विभिन्न धाराओं के संशोधन का फैसला लिया है। विधानसभा सत्र में इस संबंध में विधेयकों का पारण होगा। छोटी औद्योगिक इकाइयों में अनुबंध कामगारों की संख्या 20 से बढ़ाकर 30 की जाएगी। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
छोटी फैक्ट्रियों और लघु औद्योगिक इकाइयों में भी 10 और 20 से बढ़ाकर 20 और 40 होगा। इस संशोधन के बाद बिजली से चलने वाले उद्योगों में कामगारों की संख्या दस से बढ़ाकर बीस की जाएगी, जबकि बिना बिजली से चलने वाले उद्योगों में कामगारों की संख्या 40 हो जाएगी। औद्योगिक विवाद अधिनियम भी सरल किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कैबिनेट ने एक साल के लिए करदाताओं को डिपो में मिलने वाले राशन की सब्सिडी से बाहर कर दिया है, जबकि एपीएल उपभोक्ताओं को राशन में मिलने वाली सब्सिडी आधी कर दी। बुधवार को पीटरहॉफ शिमला हिमाचल कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने बीपीएल परिवार की सालाना आय सीमा बढ़ाने को भी मंजूरी दी। 45 हजार रुपये सालाना आमदनी वाले लोग अब गरीबों की श्रेणी में आएंगे। सरकार के इस फैसले से डेढ़ लाख राशन कार्ड उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। एपीएल के ये लोग एनएफएसए में गरीब परिवारों की श्रेणी के तहत कवर होंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
सरकार से इस फैसले से 71 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह पैसा कोविड-19 फंड में जाएगा। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशन कार्ड परिवार हैं। इनमें साढ़े 12 लाख एपीएल राशन कार्ड और पौने छह लाख गरीब राशन कार्ड धारक परिवार है। कुल एपीएल परिवारों से तीन लाख राशनकार्ड सीधे कम हो जाएंगे। इसमें से डेढ़ लाख कर दाता और डेढ़ लाख वह राशनकार्ड उपभोक्ता जो गरीबी रेखा में आएंगे। इन लोगों को अब आटा तीन रुपये 30 पैसे प्रति किलो और चावल दो रुपये प्रति किलो मिलेगा। सरकार के इस फैसले से एपीएल उपभोक्ताओं की संख्या अब साढे़ 12 से साढ़े 9 लाख रह जाएगी। गरीबों परिवार की संख्या पौने 6 से 7 लाख 25 हजार से आसपास हो जाएगी। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन-4 में सरकार ने प्रदेश में बसें चलाने की तैयारी कर ली है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का इंतजार है। हालांकि सरकार पचास फीसदी सरकारी और 50  फीसदी निजी बसें चलाने पर विचार कर रही है। इस बारे में राज्य कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई है। बैठक के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रिमंडल ने जिला मंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीहरा को 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की मंजूरी दी। कैबिनेट ने कुल्लू जिले के भेखली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को भी स्वीकृति दी। वहीं, कैबिनेट ने हर विधानसभा क्षेत्र में अटल आदर्श विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी। यह स्कूल नवोदय और केंद्रीय विद्यालय वाले क्षेत्रों में भी खुलेंगे। पहले नवोदय और केंद्रीय विद्यालय जिन विधानसभा क्षेत्रों में थे, उनके लिए अटल आदर्श आवासीय विद्यालय मंजूर नहीं होते थे। कैबिनेट ने बीते साल घोषित 15 अटल आदर्श विद्यालय खोलने की मंजूरी भी दे दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें