लोकसभा चुनाव की घोषणा की संभावनाओं के बीच जयराम कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय में होगी।
विज्ञापन
2 of 5
कैबिनेट बैठक में नई औद्योगिकी निवेश नीति को मंजूरी दी जा सकती है। वहीं, पीजी करने के बाद हिमाचल से बाहर जाने वाले डाक्टरों पर नकेल कसने के लिए सरकार एक्ट में संशोधन के लिए भी मंजूरी दे सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
सरकार से मंजूरी मिलने के बाद निमयों में संशोधन होगा, इसके बाद सरकार अध्यादेश लाएगी। बताया जा रहा है कि पीजी करने वाले डॉक्टरों से बैंक गारंटी नियम और शर्त हटेगी, लेकिन बांड भरने वाली शर्त लागू रहेगी।
4 of 5
इसके अलावा एचएएस अधिकारियों को भी सौगात देने पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा पीटीए और पैरा शिक्षकोें को नियमित शिक्षकों के बराबर वित्तीय लाभ देने और वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नति का मामला भी मंत्रिमंडल में जा सकता है।
वहीं कई संस्थानों के अपग्रेडेशन के अलावा विभिन्न विभागों में नौकरियों का पिटारा भी खुल सकता है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को अहम माना जा रहा है।