टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और गौतम गंभीर का फ्लॉफ शो जारी है। वहीं, युवा उन्मुक्त चंद और पवन नेगी भी कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। इनकी दिल्ली की टीम एक कमजोर आंकी जा रही टीम से हार गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
हिमाचल के अटल बिहारी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में चल रही सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को हिमाचल और दिल्ली की टीम के मध्य मैच खेला गया जिसमें हिमाचल ने दिल्ली को मात देकर चार अंक अपने नाम किए।
विज्ञापन
3 of 7
मैच के दौरान दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। हिमाचल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 163 रन बनाए। जिसमें पीके डोगरा ने 42, आर धवन ने नाबाद 37, बीबी शर्मा ने नाबाद 32, एके बैंस ने 23 रनों का योगदान दिया।
4 of 7
दिल्ली के मनन शर्मा ने तीन, ईशांत शर्मा तथा पवन नेगी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में केवल 115 रन ही बना पाई। दिल्ली की टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के बल्ले नहीं चले।
विज्ञापन
5 of 7
दिल्ली की तरफ से खिलाड़ी शिखर धवन ने 12, गौतम गंभीर ने छह, उन्मुक्त चंद ने दो, आईपीएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी पवन नेगी 15, मिलिंद ने 31, प्रदीप सांगवान ने 24, रन बनाए। टीम 48 रन से ये मैच हार गई।
विज्ञापन
6 of 7
हिमाचल के पीपी जसवाल ने चार ओवरों में 22 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए। एएन चौहान ने 29 रन देकर दो, बीबी शर्मा तथा आर धवन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।