फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 3 फीट तक बर्फबारी, 6 माह के लिए दुनिया से कटे देवभूमि के ये इलाके

Sun, 19 Nov 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 13
देवभूमि में बर्फबारी लगातार जारी है। रोहतांग दर्रा में तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। छह माह ‌के लिए ये इलाके दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं। हिमाचल की ऊंची चोटियों के अलावा रिहायशी इलाकों में भी हिमपात व बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां फाहे गिरे, वहीं निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

2 of 13
दो दिन से लगातार हो रही बारिश व हिमपात से प्रदेशभर में जबरदस्त ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दोपहर बाद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में एक बार फिर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
शुक्रवार से शुरू हुई बारिश व हिमपात शनिवार दोपहर तक जारी रहा। हालांकि शाम तक ज्यादातर इलाकों में मौसम खुल गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला में शनिवार सुबह रुक रुक कर हल्की बारिश हुई।

4 of 13
कुफरी, नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बर्फ के फाहे भी गिरे। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। छह माह ‌के लिए किन्‍नौर और लाहौल दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं।
विज्ञापन

5 of 13
साथ ही लगातार हो रही बर्फबारी के कारण घाटी के कई इलाकों में बिजली और टेलीफोन सेवा बाधित है। रोहतांग दर्रा बंद हो जाने से कई बाहरी मजदूर घाटी में फंस गए हैं।
विज्ञापन

6 of 13
शनिवार को रोहतांग दर्रा में 90 सेंमी (तीन फीट) , कोकसर और सिस्सू में 45 (डेढ़ फीट) सेंटी, दारचा, योचे और जिस्पा में 60 सेंमी (दो फीट) तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

7 of 13
किन्नौर जिले मे तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। पूह खंड में छह ग्रामीण रूट बंद हो गए हैं। आनी के जलोड़ीजोत में करीब ढाई सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई।

8 of 13
इससे एनएच-305 बंद हो गया है। चंबा में बूंदाबांदी होने से अब लोगों में आस जग गई है। शनिवार सुबह जिले में बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद पूरा दिन भर आसमान में बादल ही छाए रहे।

9 of 13
मंडी के कमरुनाग, बालीचौकी और शिकारी देवी की पहाड़ियों में शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई। दोपहर तक बर्फ के फाहे गिरते रहे। शिकारी देवी और कमरूनाग में करीब एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है।

10 of 13
शिकारी देवी मंदिर के कपाट दशनार्थ के लिए बंद हो गए है। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में सीजन का पहला हिमपात शनिवार को हुआ।

11 of 13
सोलंगनाला के साथ कोठी, गुलाबा, मढ़ी समेत आसपास के इलाको में ताजा बर्फबारी हुई है।

12 of 13
सोलन में सुबह के समय हलकी बारिश होने से ठंड काफी बढ़ गई है। शनिवार को मनाली में 7.6 मिलीमीटर, सोलन में 1.2, ऊना में 1 मिमी, भुंतर में एक व शिमला में .2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

13 of 13
न्यूनतम तापमान
कल्पा       0.0
केलांग      0.4
मनाली     3.8
सोलन      7.5
मंडी         6.4
डलहौजी    4.2
शिमला     7.1
धर्मशाला   8.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें