फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप ने कुचले भाई-बहन, विचलित कर देंगी तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत भल्लू-बल्योर पीपलूघाट मार्ग पर बलोह के पास एक जीप सगे भाई-बहन को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दीपांशु (10) और कशिश (11) पिता रमेश चंद निवासी संगास्वी स्कूल से लौट रहे थे। हादसा करीब तीन बजे पेश आया। फोटो: बिलासपुर, ब्यूरो
विज्ञापन

जीप ने कुचले भाई-बहन, विचलित कर देंगी तस्वीरें

2 of 5
जीप निजी स्कूल के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। हादसे में जीप में बैठे तीन बच्चों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बरठीं-शाहतलाई मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस के आने के बाद ही लोगों को शांत किया गया।
विज्ञापन

जीप ने कुचले भाई-बहन, विचलित कर देंगी तस्वीरें

3 of 5
जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर तीन बजे एक जीप स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रही थी। भल्लू से करीब 300 मीटर दूर बलोह के पास दो स्कूली बच्चे दीपांशु और कशिश (सगे भाई-बहन) घर जा रहे थे। दोनों जीप की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।

जीप ने कुचले भाई-बहन, विचलित कर देंगी तस्वीरें

4 of 5
जीप में बैठे निजी स्कूल के तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। इन तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बच्चों के शवों को उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीप ने कुचले भाई-बहन, विचलित कर देंगी तस्वीरें

5 of 5
परिजनों ने कहा कि जब तक निजी स्कूल प्रबंधन मौके पर नहीं आता, तब तक शवों को उठाया नहीं जाएगा। जब स्कूल प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा, तो गुस्साए लोगों ने बरठीं-शाहतलाई मार्ग को रोक दिया। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें