हाइवे पर भयानक हादसा, बाइक सवारों की मौत, तस्वीरें
Fri, 18 Sep 2015 02:15 PM IST
हिमाचल के अंब तलवाड़ा मार्ग पर देर रात हुए भयानक सड़क हादसे में 2 बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। कार से टकराने के बाद बाइक में आग लग गई।
हाइवे पर भयानक हादसा, बाइक सवारों की मौत, तस्वीरें
देर रात हुए इस हादसे में कार और बाइक के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हाइवे पर भयानक हादसा, बाइक सवारों की मौत, तस्वीरें
मौके पर पहुंचे लोगों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और ये जलकर राख हो गया।
हाइवे पर भयानक हादसा, बाइक सवारों की मौत, तस्वीरें
बताया जा रहा है कि बाइक पर कुल तीन युवक सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।
हाइवे पर भयानक हादसा, बाइक सवारों की मौत, तस्वीरें
मरने वालों में रोहित कुमार पुत्र रामपाल और विक्की पुत्र सुभाष चन्द निवासी जीतपुर बेहड़ी शामिल हैं।
हाइवे पर भयानक हादसा, बाइक सवारों की मौत, तस्वीरें
हादसे में घायल तीसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। इसे पीजीआई रैफर किया गया है।
हाइवे पर भयानक हादसा, बाइक सवारों की मौत, तस्वीरें
वहीं, कार चालक पंकज गुलेरिया निवासी ज्वाली जिला कांगड़ा ने अंब थाने में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रिपोर्टः ऊना ब्यूरो