पहाड़ों की रानी शिमला में देर रात शुरू हुआ भारी बर्फबारी का दौर शुक्रवार सुबह तक चलता रहा। रात करीब 8 बजे शहर की जाखू चोटी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी बर्फबारी शुरू हुई।
विज्ञापन
2 of 8
बर्फबारी से शहर के सर्कुलर रोड पर रात करीब 9 बजे के बाद यातायात ठप हो गया है। पुराना बस अड्डा से बाया लक्कड़ बाजार-संजौली और बाया टॉलैंड खलीनी से वाहनों की आवाजाही बाधित है।
विज्ञापन
3 of 8
वहीं,शहर में ताजा बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए गए हैं। देर रात पर्यटक मालरोड और रिज पर बर्फबारी के बीच मस्ती करते नजर आए। हिमाचल में रात से बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है।
4 of 8
बर्फबारी से उपरी शिमला के लिए भी यातायात ठप हो गया है। कुफरी, नारकंडा की ओर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।बर्फबारी वाले इलाकों में जिला प्रशासन ने अलर्ट, लाहौल में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
5 of 8
भारी बर्फबारी के बीच वीरवार को बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। लाहौल जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उधर, चंबा के बटकर गांव में बिजली गिरने से महिला बेसुध हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
मंडी के घटसनी के पास भारी बर्फबारी से मंडी-पठानकोट मार्ग बंद हो गया है। बर्फबारी से यहां दो गाड़ियां टकरा गई। कई लोगों के फंसे होने की सूचना है।
विज्ञापन
7 of 8
धर्मशाला के मैकलोडगंज में भी ताजा बर्फबारी हुई है। यहां बर्फबारी का दौर जारी है। इससे स्थानीय कारोबारियों और पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।
मंडी में बर्फबारी शुरू
- फोटो : मंडी में बर्फबारी शुरू
जिला मंडी सुंदरनगर में 30 दिसंबर 1990 के बाद रात 10:30 बजे से बर्फबारी शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली। मंडी शहर में भी बर्फबारी हुई। कुल्लू शहर में साल 2014 के बाद बर्फबारी हुई है।