फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम घोषित करने को लेकर बारिश में छाते लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी

Thu, 07 Feb 2019 04:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड-556 के अंतिम नतीजे में हो रही देरी के चलते क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी वीरवार को भारी बारिश और कड़ाके की ठंड में छाते लेकर हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभ्यर्थियों द्वारा कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर कार्यालय के बाहर लगाए गए टेंट में बारिश का पानी घुसने के बावजूद भी अभ्यर्थी छाते लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। लेकिन न तो जिला प्रशासन और न ही सरकार के किसी नुमाइंदे ने इन अभ्यर्थियों की खबर ली।
विज्ञापन

3 of 5
हालांकि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा उक्त मुद्दे पर मांगा गया स्पष्टीकरण कार्मिक विभाग से आयोग को संप्रेषित हो गया है। चयन आयोग उक्त भर्ती के लिए कार्मिक विभाग के प्रतिउत्तर का लंबे समय से इंतजार कर रहा था।

4 of 5
आयोग के बीते नौ माह से अंतिम परिणाम को निकालने की कोशिश अभी तक भी सिरे चढ़ नहीं पाई है। हालांकि आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि प्रतिउत्तर मिलने के पश्चात अंतिम नतीजे की उद्घोषणा में 8 से 10 दिन और लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा है कि कार्मिक विभाग से प्रतिउत्तर मिलते ही आयोग अंतिम परिणाम को 2-3 दिन में घोषित करे। बेरोजगार अभ्यर्थियों में निशांत, सुशील चंद, अजय, अजय शर्मा, अमित चंदेल, अनुज, विवेक, अंकुश ने अंतिम नतीजे को शीघ्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें