फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रोहतांग में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखें वादियों के नजारे

Fri, 08 Nov 2019 12:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रही। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। चंबा के सलूणी में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
व्यास देव (50) पुत्र हरदेव निवासी लवंज का फॉरेस्ट चेक पोस्ट के समीप शव मिला है। इलाके में बारिश के साथ बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंबा के किहार में 30 साल बाद नवंबर में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रे पर करीब 110 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मनाली-लेह, औट-सैंज और चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे समेत करीब 50 सड़कें भारी बर्फबारी से बंद हैं। 

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल घाटी में बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। खराब मौसम के चलते जनजातीय क्षेत्रों के ऊपरी इलाके देश-दुनिया से कट गए हैं।दर्जनों पर्यटक वाहन, राशन-तेल, सेब और आलू बीज से लटे ट्रक फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
आनी के सरयोलसर में बर्फबारी के चलते बूढ़ी नागिन मंदिर के कपाट पांच माह के लिए बंद हो गए हैं। भुंतर से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए हवाई उड़ानें भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मनाली से सटे सोलंगनाला, गुलाबा, कोठी और मढ़ी में बर्फ की चाह में शुक्रवार को सैकड़ों पर्यटक उमड़े और खूब मौज-मस्ती की। नवंबर की शुरुआत में ही बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन में रोहतांग दर्रे पर 110 सेंटीमीटर, बारालाचा में 130, कुंजुम दर्रा में 80, कोकसर में 50, जिला मुख्यालय केलांग में 15, जलोड़ी दर्रे में 20, सोलंगनाला में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति के कई लोग कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल आदि क्षेत्रों में फंसे हैं। पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कड़मंडी, पौलहाणी माता, जोत, भरमौर, पांगी, तीसा की चोटियों और निचले क्षेत्रों में बर्फबारी ने लोगों को घरों मेें ही कैद करके रख दिया।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि रोहतांग, सोलंगनाला, गुलाबा में हो रही ताजा बर्फबारी पर्यटन सीजन के लिए वरदान साबित होगी। बर्फबारी से मनाली के पर्यटन व्यवसाय को गति मिलेगी। बर्फबारी से पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं। बर्फबारी के बाद यहां पर बर्फ का आनंद उठाने के लिए देश-विदेश के सैलानी रुख करेंगे। हनीमून सीजन, क्रिसमस और न्यू ईयर सीजन में बर्फबारी से कारोबार चमकेगा।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा बंद होने से आवाजाही के लिए अब निर्माणाधीन रोहतांग टनल की तरफ नजरें टिकी हैं। घाटी में अभी भी सेब की खेप फंसी है, जिसे देश की मंडियों तक पहुंचाना है। लाहौल के कई लोग कुल्लू और मनाली में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि दुकानदारों का राशन का कोटा भी अभी लाहौल नहीं पहुंचा है। ऐसे में अब जनजातीय लोगों की नजरें रोहतांग टनल पर टिक गई हैं। हालांकि रोहतांग टनल प्रोजेक्ट प्रबंधन पहले ही कह चुका है कि आपात स्थिति में मरीजों को टनल से होकर आवाजाही की अनुमति दी जाएगी
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा में धौलाधार और बड़ा भंगाल की चोटियों पर बर्फबारी, जबकि निचले कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पूरे प्रदेश में नौ से 14 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें