शिमला समेत समूचे हिमाचल में शुक्रवार देर रात तक भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। किन्नौर, लाहौल स्पीति के उपरी इलाके बर्फबारी के चलते दुनिया से कट गए हैं। यहां की पहाड़ियों पर सुबह से ही भारी हिमपात हो रहा है। सोलंगनाला में 100 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। सूचना है कि इनमें 500 से ज्यादा सैलानी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
प्रशासन ने बर्फबारी के बीच ही बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यहां अभी भी भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में अब इन गाड़ियों को निकालना मुश्किल ही लग रहा है। सैलानियों को यहां से निकालने की कोशिश जारी है। अभी तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में 4 फीट, गुलाबा में 3 फीट, कोठी और सोलंगनाला में 2 फुट, जलोड़ी दर्रा में 1 फीट बर्फबारी हो चुकी है। मनाली शहर और शिमला में भी बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन
3 of 10
धर्मशाला में धौलाधार की चोटियां भी सफेद हो गई हैं। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुल्लू, लाहौल और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को दर्जनों रूटों पर सरकारी बसें नहीं भेजीं। प्रदेश के जनजातीय इलाकों में लोग घरों में ही कैद हो गए हैं। पारा शून्य से नीचे चला गया है।
4 of 10
भारी बर्फबारी के के चलते रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। यहां देर रात से ही बर्फबारी हो रही है। चंबा-जोत, होली-न्याग्रां और चंबा-डलहौजी वाया खजियार समेत जिले के एक दर्जन रूट बर्फबारी के कारण बंद हो गए हैं। कुल्लू में लोनिवि और एनएच कर्मचारियों की छुट्टियां मार्च तक रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
5 of 10
हाइवे 305 स्थित जलोड़ी दर्रा होकर भी निगम की बस सेवा बंद रही, सोझा से बसें वापिस लौट आई। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी एसडीएम को अलर्ट कर स्थिति पर नजर रखने को कहा है। लोगों को संवेदनशील इलाकों में पैदल आवाजाही न करने की हिदायत दी है। जिला में दर्जनभर रूटों पर शाम की बसों को नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
6 of 10
सैलानियों और आम लोगों को रोहतांग और जलोड़ी दर्रा की ओर न जाने के निर्देश दिए गए हैं। कोकसर और मढ़ी की बचाव चौकियां शनिवार से बंद करने का निर्णय लिया गया है। उधर, होली में पिछले दो दिनों से जारी बर्फबारी में वीरवार रात दो दर्जन लोग तीन गाडि़यों में फंसे रहे। सुबह तीन किलोमीटर पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
राजधानी शिमला, पर्यटन नगरी मनाली और डलहौजी शहर में नववर्ष के बाद पहली बर्फबारी हुई है। शिमला में शुक्रवार शाम चार बजे के बाद से ही हल्की बर्फबारी जारी है। शहर की सबसे ऊंची चोटी जाखू सहित संजौली और कुफरी में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। शिमला पहुंचे सैलानी बर्फबारी के नजारे देखकर खूब मस्ती भी कर रहे हैं।
8 of 10
snowfall shimla
हिमाचल प्रदेश में आठ जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार सात जनवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी जारी हुई है। आठ जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
9 of 10
प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग में वीरवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 और कल्पा में माइनस 2.6 रिकार्ड किया गया। मनाली में 0.6, शिमला में 4.9, भुंतर में 5.6, सुंदरनगर में 5.6, सोलन में 4.5, चंबा में 4.0, बिलासपुर में 4.5 और मंडी में 5.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।
वहीं, चंबा से पांगी जा रहे लोगों की गाड़ियां इश्तेआरी नामक स्थान पर बर्फबारी होने के कारण फंस गईं। वीरवार रात करीब दस बजे बर्फबारी शुरू होने के कारण तीन गाड़ियों में सवार 21 यात्री पूरी रात ठंड में ठिठुरते रहे। सुबह बर्फबारी बंद होने के बाद करीब तीन किलोमीटर पैदल चले और उसके बाद पांगी की तरफ से आई गाड़ियों में सभी पांगी के लिए रवाना हो गए। सभी यात्री चंबा से पांगी के लिए वाया जेएंडके जा रहे थे।