फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Tue, 05 Feb 2019 10:48 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
छह और सात फरवरी को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह को ऑरेंज और सात को रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। आठ फरवरी तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

2 of 5
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। छह और सात फरवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी हुई है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑरेंज अलर्ट के तहत सरकार को तैयार रहने और रेड अलर्ट के तहत एक्शन लेने को कहा गया है। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं। नौ फरवरी को मौसम साफ रहने और दस फरवरी को दोबारा बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।

4 of 5
रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने से केलांग और कल्पा के अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 13.0, कल्पा में माइनस 5.0, मनाली में माइनस 0.6, भुंतर में 1.0, सोलन में 2.4, धर्मशाला में 4.8, शिमला में 5.6 और नाहन में 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। राजधानी शिमला में सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री रिकार्ड हुआ। इसके अलावा ऊना में अधिकतम तापमान 24.7, कांगड़ा में 22.1, बिलासपुर में 22.2, हमीरपुर में 22.0, सुंदरनगर में 21.4, नाहन में 20.6, भुंतर में 18.6, चंबा में 17.8, धर्मशाला में 16.2, डलहौजी में 10.6, कल्पा में 3.5 और केलांग में 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें