फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मूसलाधार बारिश, चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

Sun, 23 Sep 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
मानसून विदा होने से पहले हिमाचल में भारी बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश जारी है। चोटियां बर्फ से लद गई हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। 
विज्ञापन

2 of 11
भूस्खलन से प्रदेश में 150 से ज्यादा छोटी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेश में हवाई उड़ानें भी रद्द हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 11
काजा में 15, रोहतांग और कुंजुम दर्रा में 10-10 सेंटीमीटर से ज्यादा बर्फबारी रिकार्ड हुई है। कई जगह जलभराव हो गया है। 

4 of 11
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 25 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। इस माह के अंत में प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

5 of 11
बर्फबारी के चलते काजा जा रही निगम की बस सहित नौ गाड़ियां कुल्लू वापस भेज दीं। लाहौल-स्पीति, कुल्लू-मनाली, चंबा के तीसा, पांगी और मणिमहेश की चोटियों पर भारी बर्फबारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

6 of 11
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूमक स्थान पर चट्टानें और पत्थर गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर अवरुद्ध हो गया है। नाहन-पांवटा नेशनल हाईवे भी यातायात के लिए अवरुद्ध है।
विज्ञापन

7 of 11
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व मनीषा नंदा ने प्रदेश वासियों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा पर जाने का निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। 

8 of 11
नदी व नालों का जल स्तर भी बढ़ सकता है। इसके मद्देनजर विभाग द्वारा सभी को सलाह दी जाती है कि इस दौरान पूरी सावधानी बरतें। 
 

9 of 11
बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मक्की की तुड़ाई प्रभावित हुई है। ऊना, हमीरपुर, सिरमौर और कांगड़ा में मक्की की फसल खराब हो गई है। 

10 of 11
शनिवार को ऊना और सुंदरनगर में सबसे अधिक 49-49 मिलमीटर बारिश रिकार्ड हुई। मनाली में 48, बिलासपुर में 40, मंडी में 39.9, सुजानपुर टीहरा में 35, शिमला में 32.0, सोलन में 30, भुंतर में 27, धर्मशाला में 21, कांगड़ा में 19, कल्पा में 11 और चंबा में 8 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

11 of 11
मंडी जिले की चौहारघाटी की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे जिले का तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उधर बारिश से बलद्वाड़ा क्षेत्र में एक चार कमरों का मकान ध्वस्त हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें