फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: हादसे में छुट्टी पर घर आए सैनिक और पत्नी की मौत

Sat, 22 Sep 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
1 of 5
चंबा-पठानकोट मार्ग पर कांदु में कार दुर्घटना में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनोज कुमार पुत्र जयसिंह निवासी गांव लुहारका डाकघर चूड़ी और उसकी पत्नी मनोज कुमारी उर्फ मनु के रूप में हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। ये विनोद कुमार पुत्र जय सिंह निवासी गांव लुहारका डाकघर चूड़ी, सुनील कुमार पुत्र देवी सिंह वीपीओ गैहरा तहसील चंबा और आरवी (4) पुत्री मनोज कुमार हैं। ये शुक्रवार को चंबा से बनीखेत की तरफ जा रहे थे। कांदु के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे दंपती की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घायलों को खाई से निकाला गया और चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा स्वयं भी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मौजूद रहे।

4 of 5
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। हादसे का शिकार लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा ने मृतक के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी। घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें