फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बारिश ने मचाया तांडव, सड़कें-पुल, गाड़ियां सब बहे

Sun, 07 Aug 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर/जयसिंहपुर/थुरल/धीरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
1 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
मुसलाधार बारिश से देवभूमि में भारी तबाही हुई है। सड़कें-पुल सब बह गए हैं। कई जगह लोगों की गाड़ियां और दुकानें भी बह गईं। हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर में हुई भारी बारिश से कई घंटे यातायात बाधित रहा। कई जगहों पर सड़कें बंद रही। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली और कॉलेज के छात्रों को भारी परेशानी आई। दंरग में 61 मील के पास एक भारी पेड़ गिरने से पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे करीब छह घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

2 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात करीब अढाई बजे पेड़ गिर गया। उसके बाद आठ बजे इस हाईवे को चालू कर दिया गया। थुरल में बल भूरियां के पास नाले का मलवा आने से सुजानपुर-पालमपुर रोड तीन घंटे बंद रहा। साथ ही थुरल बाजार में भारी पानी भर से जाने से दुकानदार भारी परेशान हुए।
विज्ञापन

3 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार इस समस्या को देख लोनिवि के एसडीओ के पास शिकायत लेकर पहुंचे। धीरा में सुलह, ककडै, कुरल, नौरा-क्यारवां सरूट, नौरा-चौकी, मलां-मस्सल रझूं सड़कों पर भूस्खलन से मलबा गिरने और कुरल मरूहं नागनी सड़क पर सूरी के पास सड़क के बह जाने से इन सड़कों पर यातायात बाधित हो गया गया।

4 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
जयसिंहपुर उपमंडल में भारी बारिश से जयसिंहपुर, संधोल, लाहट-कोटलु,  तीनबड़ सड़क मार्ग, हारसी-मैला मार्ग जगह-जगह ल्हासे गिरने के कारण बंद रहे। कंगैहन के पास मंद खड्ड पुल पर पानी पुल के ऊपर गुजरने के कारण सुबह काफी समय तक जयसिंहपुर-सुजानपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

5 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
जयसिंहपुर में कॉमकड़ नाले पर बनी पुरानी पुलिया तेज बहाब में बह गई। हारसी में भी मैला सड़क मार्ग पर ल्हासा गिरने के कारण घरों को खतरा पैदा हो गया है। पालमपुर एक्सईएन विकास सूद और जयसिंहपुर के एक्सईएन आरके कौशल ने कहा बारिश से सड़कें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

6 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड नूरपुर की कंडवाल पंचायत में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। कंडवाल के साथ लगती पंचायतों लोधवां, बाड़ीखड्ड, बारंड, परगना और झिकली खन्नी में भी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बरसात के कारण सड़कों पर भी पानी आ गया है।
विज्ञापन

7 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
नागनी माता मंदिर मेले में दुकानदारों ने अस्थायी रूप से मंदिर के रास्ते में दुकानें सजाई थीं। बारिश से इन दुकानों में सजाया लाखों रुपये का सामान बह गया है। वहीं दुकानदारों ने भाग कर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पानी का बहाव इतना तेज था कि पलक झपकते हुए दुकानों का सामान उसमें समा गया।

8 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वहीं जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप और सब्जी मंडी में पानी घुस गया है। एचआरटीसी वर्कशॉप में खड़ी गाड़ी पानी की चपेट में आ गई।

9 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कंडवाल स्थित टोल टैक्स बैरियर भी बरसात के पानी की चपेट में आ गया। इससे प्रदेश में प्रवेश करने वाली गाड़ियों का भारी जाम लगा रहा। उधर, कंडवाल पंचायत प्रधान अरविंद गुलेरिया टीटू के घर में भी बरसात का पानी घुस गया।

10 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
भारी बरसात के कारण कंडवाल पंचायत में धान के खेतों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। इससे किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं कंडवाल से पठानकोट वाया लोधवां मार्ग पर जगह-जगह सड़क पर भारी गाद और पत्थरों के ढेर लग जाने के कारण रास्ता बंद हो गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

11 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंडी जिले में बीती रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों में ल्हासे गिरने से यातायात बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी लगा कर यातायात बहाल कर दिया। लडभड़ोल-सांडापतन सड़क में तैण गांव के पास जमीन धंसने से सड़क बंद रही। लडभड़ोल सड़क पिहड गांव के पास ल्हासे गिरने से यातायात के लिए बाधित रही। लोनिवि के जेई त्रिलोक चंद ने बताया कि सड़क शाम तक खोल दी जाएगी।

12 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
भारी वर्षा से बैजनाथ-कांडापतन सड़क खद्दर के पास और गागल-सिमस सड़क बराड़ गांव के पास बंद रही। जिसे बहाल कर दिया गया है। बरोट क्षेत्र के चोहारघाटी और छोटा भंगाल में लगातार बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। मुख्य सड़क घटासनी-बरोट देवता ढांक के पास सड़क धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

13 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
बरोट मियोट सड़क भी छोटी जझरबाड के पास नागर नाला में भारी चट्टानें गिरने से पूरी तरह बंद हो गई है। बरोट से 6 किलोमीटर दूर बरधान पंचायत के कल्होग गांव में बारिश के दौरान रात को हुए भूस्खलन से छह मकानों के चार कमरों और शौचालयों को नुकसान हुआ है। जबकि छह रिहायशी मकानों को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। गांव की पेयजल लाइन भी टूट गई। साथ ही रास्ते बंद हो गए।

14 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी मौजी राम, लक्ष्मी चंद, प्रेम चंद, श्याम, कली राम के परिवारों के 4 कमरे, 6 शौचालय, पांच बाथरूम तथा अन्य संपत्ति को भूस्खलन से नुकसान हुआ है। टिकन उपतहसील के फील्ड काननूगो गौतम वर्मा, हलका पटवारी प्रेम चंद ने कहा कि इस भूस्खलन से लगभग 5 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

15 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
प्रभावित छह परिवारों को प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट कर दिया है। धर्मपुर क्षेत्र में बारिश से खड्डों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

16 of 16
मुसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला
ब्यास नदी व सोन खड्ड के संगम स्थल कांढापतन में पर्यटन विभाग की ओर से लोगों के बैठने के लिए बनाए शेड पानी में डूब गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें