फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रुलाएगा जीएसटी, आज से महंगा मिलेगा ये सारा सामान

Sat, 01 Jul 2017 12:35 PM IST
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
जीएसटी लागू होने से किसानों और बागवानों पर मार पड़ना तय है। पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों-बागवानों को अब कृषि का सामान महंगा मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे किसानों पर इसकी मार पड़ने वाली है-
विज्ञापन

2 of 5
जीएसटी लागू होने से हिमाचल के किसानों और बागवानों पर मार पड़ना तय है। पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों-बागवानों को जीएसटी लागू होने से खाद और कीटनाशक महंगे मिलेंगे। आगे जानिए और क्या क्या महंगा मिलेगा-
विज्ञापन

3 of 5
जीएसटी लागू होने से अब प्लास्टिक पाइप और सिंचाई पंपों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। किसानों को ज्यादा पैसे देकर इन्हें खरीदना पड़ेगा। वहीं खेती में इस्तेमाल होनी वाली बाकी चीजें भी महंगी होने से खेती की लागत बढ़ जाएगी। खाद पर 12 और कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत तक टैक्स देना पड़ेगा। हालांकि अब खाद पर जीएसटी दर 12 से घटाकर पांच फीसदी कर दी है मगर कीटनाशकों में राहत नहीं दी है।

4 of 5
इस साल सेब सीजन की फ्लावरिंग और फलों पर तूफान और ओलों की मार पड़ चुकी है। बागवान पहले से ही बैकफुट पर हैं। अब जीएसटी लगने से उनकी बागवानी लागत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोटखाई के बागवान नरेंद्र कुमार ने बताया की जीएसटी से खाद और कीटनाशक महंगे हो जाएंगे। ठियोग के चलान निवासी परमेेश्वर और सुरेंद्र ने बताया कि पहले ही हर साल होने वाली ओलावृष्टि से बागवानी के साथ खेती भी प्रभावित हो रही है। अगर टैक्स का बोझ बड़ेगा तो खेती से गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें