फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विभाग में खुला नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 1578 पद, अधिसूचना जारी

Tue, 11 Feb 2020 05:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। हिमाचल जल शक्ति विभाग में पैरा कार्यकर्ताओं के 1,578 पद भरे जाएंगे। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 417 पैरा पंप ऑपरेटर, 287 पैरा फिटर और 874 बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ये पद 394 नई पेयजल व सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए पैरा कार्यकर्ता नीति के तहत भरे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में जल्द इन पदों को भरें ताकि काम में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विज्ञापन

3 of 5
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर
ये पद 394 नई पेयजल व सिंचाई योजनाओं के संचालन के लिए पैरा कार्यकर्ता नीति के तहत भरे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में जल्द इन पदों को भरें ताकि काम में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। राज्य जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि पंप ऑपरेटर को 4000 मानदेय दिया जाएगा। पैरा फिटर और बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता को 3000 मानदेय मिलेगा। सभी पैरा कार्यकर्ता 10 साल के सेवाकाल के बाद नियमित किए जाएंगे। दिन में छह घंटे तक इनसे ड्यूटी ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन पदों का भरने का फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया था और अब इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में जो 2322 पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और बहुउद्देश्यीय आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं, उन सभी का करार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। करार खत्म होते ही आउटसोर्स खत्म हो जाएगा। इसके बाद इन पदों पर नए सिरे से भर्तियां होंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें