हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आते ही शिमला स्थित राजभवन का माहौल बदलना शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन्होंने राजभवन से एक खास चीज हटवा दी है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने हटवाई अंग्रेजों के जमाने की खास चीज, करेंगे हवन
2 of 9
दरअसल राजभवन में बातचीत कक्ष के साथ अंग्रेजों के जमाने से चला आ
रहा मयखाना हटवा दिया गया है। ये मयखाना अंग्रेजी शासनकाल से लेकर अब तक
वहां था। इस दौरान कई महिला राज्यापाल भी नियुक्त हुई मगर इसे हटाया नहीं
गया था।
विज्ञापन
राज्यपाल ने हटवाई अंग्रेजों के जमाने की खास चीज, करेंगे हवन
3 of 9
वहीं, अब राजभवन में रोजाना सुबह-शाम हवन होगा। इसके निर्माण कार्य के टेंडर भी करवा दिए हैं।
राज्यपाल ने हटवाई अंग्रेजों के जमाने की खास चीज, करेंगे हवन
4 of 9
राजभवन परिसर में एक देशी गाय के रहने की व्यवस्था भी होगी, जिसकी देखरेख खुद राज्यपाल भी करेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने हटवाई अंग्रेजों के जमाने की खास चीज, करेंगे हवन
5 of 9
राज्यपाल बनने के बाद आचार्य देवव्रत पहली बार हरियाणा दौरे पर हैं। वे अपने शुभचिंतकों के साथ राजभवन के अपने अनुभव बांट रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने हटवाई अंग्रेजों के जमाने की खास चीज, करेंगे हवन
6 of 9
मोदी से कहा, मैं काम करना चाहता हूं आचार्य ने बताया कि राज्यपाल बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 70 मिनट तक बातचीत हुई। इसमें उन्होंने कहा कि वे बंद कक्ष में रहने वाले नहीं, कार्य करने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें जिस पद पर बैठाया गया है, उस पर तो बडे़-बुजुर्ग बैठते हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने हटवाई अंग्रेजों के जमाने की खास चीज, करेंगे हवन
7 of 9
मेरी आयु कम है, इसलिए मुझे समाज के लिए कुछ करने का अवसर दिया
जाए। उन्होंने मोदी के सामने हिमाचल में कुछ नया करने की अपनी कार्ययोजना
भी रखी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि यहां ऋषि मुनियों की प्राचीन
पद्धति पुन: विस्थापित हो।
राज्यपाल ने हटवाई अंग्रेजों के जमाने की खास चीज, करेंगे हवन
8 of 9
ये कार्ययोजना रखी मोदी के सामने ---गौ पालन और उनकी नस्ल में सुधार ---हिमाचल में जैविक खेती को बढ़ावा ---देवभूमि को शराब, नशा मुक्त प्रदेश बनाना ---पर्यटन दृष्टि से विकास और पर्यावरण संरक्षण ---20 निजी और चार सरकारी विश्वविद्यालयों में मोटिवेशन वाले वैदिक ज्ञान को बढ़ावा देना ---स्वच्छ भारत के तहत प्रदेश को साफ-सुथरा रखना ---हिमाचल में आईआईटी, एनडीए शिक्षण संस्थान खोलना ---देवभूमि में संस्कृत को प्राथमिकता और अनिवार्य करना
राज्यपाल ने हटवाई अंग्रेजों के जमाने की खास चीज, करेंगे हवन
9 of 9
गुरुकुल कुरुक्षेत्र को याद कर राज्यपाल की आंखें भर आईं। उन्होंने आर्य सभा से आग्रह किया कि वे एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के पद से त्यागपत्र दे दिया है। लेकिन वे बतौर संरक्षक जुडे़ रहना चाहते हैं।