फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

विज्ञापन
1 of 12
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर (आईजीएमसी) में आयोजित सफाई अभियान में भाग लिया। फोटो: नरेश भारद्वाज
विज्ञापन

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

2 of 12
राज्यपाल का कार्यभार संभालने के बाद आचार्य देवव्रत ने प्रदेश में व्यापक स्वच्छता अभियान को चलाने पर विशेष बल दिया था। इसी के तहत उन्होंने आईजीएमसी और कैंसर अस्पताल में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान आरंभ किया।
विज्ञापन

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

3 of 12
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि वह भविष्य में भी प्रदेश में आयोजित होने वाले सफाई अभियानों में भाग लेंगे।

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

4 of 12
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता है और यह तभी संभव हो सकता है जब समाज के सभी वर्ग इस कार्य में शामिल हों।
विज्ञापन

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

5 of 12
राज्यपाल ने कहा कि लाखों की संख्या में पर्यटक हर वर्ष प्रदेश भ्रमण पर आते हैं। शहरों एवं कस्बों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी पर्यटक स्थल के साथ अन्य स्थलों को साफ सुथरा करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

6 of 12
राज्यपाल ने अस्पताल के वार्डों का दौरा कर रोगियों का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

7 of 12
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को परिसर में स्वच्छ वातावरण के लिए विशेष तौर पर सफाई का ध्यान रखने ओर रोगियों को पोषक आहार उपलब्ध करवाने के आदेश दिए।

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

8 of 12
राज्यपाल ने उपायुक्त और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि अस्पताल परिसर के इर्द गिर्द पार्क विकसित करें।

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

9 of 12
राज्यपाल ने लोगों को बैठने के लिए बैंच सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

10 of 12
राज्यपाल ने अस्पताल प्रशासन को कैंसर अस्पताल के नजदीक जन औषधीय केंद्र आरंभ करने को कहा।

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

11 of 12
राज्यपाल के सचिव पुष्पेंद्र राजपूत, डीसी दिनेश मल्होत्रा, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार और राजभवन के अधिकारी सफाई अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन

PICS: राज्यपाल ने खुद अस्पताल परिसर में की सफाई

12 of 12
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी सफाई अभियान में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें