फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए खुशखबर, हिमाचल सरकार भरेगी पुलिस कांस्टेबलों के 1225 पद

Sat, 08 Feb 2020 10:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1225 पद भरने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने इन पदों को भरने का प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग को भेज दिया है। इन रिक्त पदों को नए वित्त वर्ष में भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
पिछले साल हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिपाही के एक हजार पद भरने का एलान किया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने भर्ती के लिए कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
इसके तहत प्रदेश में वर्तमान में रिक्त पदों की संख्या को जोड़ा गया और एक प्रस्ताव तैयार किया गया। 

4 of 5
फाइल फोटो
 इस बीच राजस्व विभाग की प्रस्तावित राज्य आपदा राहत फोर्स (एसडीआरएफ) के लिए भी पुलिस के विभिन्न श्रेणी के करीब सवा दो सौ पद सृजित करने की घोषणा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भले ही एसडीआरएफ राजस्व विभाग के अधीन आए, लेकिन उसमें नियुक्त होने वाले कर्मियों को पुलिस की निर्धारित ट्रेनिंग के बाद ही तैनात किया जाना था। ऐसे में उन नव सृजित पदों को भी पुलिस के साथ ही भरने के लिए कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें