फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में छाया सराज, नाचन का मटर, चोखे मिल रहे दाम

Wed, 14 Nov 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
पड़ोसी राज्य पंजाब में नाचन और सराज का मटर 100 रुपये किलो थोक भाव में बिक रहा है। इससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। मटर के बेहद स्वादिष्ट होने की खूबी के चलते पड़ोसी राज्यों की मंडियों में इसकी भारी मांग रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
लिहाजा किसानों का मटर धड़ाधड़ बिक रहा है। नाचन और सराज में करीब 30 हजार से अधिक हेक्टेयर भूभाग में किसान मटर की बिजाई कर रहे हैं। यहां उत्पादन भारी होने के कारण और दाम में आए उछाल के कारण किसानों की चांदी हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
नाचन और सराज क्षेत्र के चैलचौक, मोवीसेरी, गोहर, सियांज, शाला, धंग्यारा, जहल, चच्योट, शाह, कुटाहची, बाढ़ू, रोहांडा, घीड़ी, सलाहर, काढ़ा, बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली, बागाचनोगी समेत दर्जनों पंचायतों में मटर की फसल से किसान मालामाल हो गए हैं।

4 of 5
किसानों राकेश, चंद्रमणि, मनोज, नारायण, शेर सिंह, तोता, बलदेव, मीरा, हिमाचली, चंद्रा, सुरेश, हरदेव, लुदर और हरनाम ने बताया कि उन्हें 100 रुपये प्रति किलो मटर के दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ गोहर डॉ. खूब राम चौहान ने कहा कि किसानों को मटर के बेहतर दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें