फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगे पैर 64 किलोमीटर पथरीले रास्ते और ग्लेशियर पार कर श्रीखंड पहुंची युवती

Sat, 21 Jul 2018 07:00 AM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 8
श्रीखंड महादेव पर गहरी श्रद्धा और आस्था रखने वाली एक युवती ने नंगे पांव ही 18500 फीट ऊंचे पर्वत पर विराजमान श्रीखंड महादेव के दर्शन किए। 
विज्ञापन

2 of 8
सबसे कठिन एवं ऐतिहासिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड के दर्शन करने के लिए युवती ने सात दिन में 64 किलोमीटर का पैदल सफर किया। आनी के रूमाली गांव की चांद कुमारी 13 जुलाई को घर से नंगे पैर ही ऐतिहासिक यात्रा पर निकली थीं। 
विज्ञापन

3 of 8
इस दौरान उन्होंने आने और जाने में करीब 300 किलोमीटर का सफर किया। चांद कुमारी हरिपुर कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।

4 of 8
14 जुलाई को उनका पहला पड़ाव जाओं से शुरू हुआ और 16 जुलाई को श्रीखंड महादेव के दर्शन किए। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में छात्रा ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा से उनकी यात्रा सफल रही। 
विज्ञापन

5 of 8
उनके साथ ऊना का रहने वाला एक श्रद्धालु था, जो किसी से बातचीत नहीं करता था। चांद कुमारी 19 जुलाई शाम को घर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नंगे पैर श्रीखंड यात्रा के दौरान पथरीले रास्तों को आसानी पार किया। बर्फ के ग्लेशियरों पर भी वे नंगे पांव ही चलीं। 
विज्ञापन

6 of 8
श्रीखंड यात्रा में तैनात आईपीएच विभाग के तिलक राज ठाकुर ने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा को पूरा करने में श्रद्धालुओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

7 of 8
श्रीखंड महादेव पर गहरी आस्था रखने वाली चांद कुमारी ने इस यात्रा को नंगे पांव ही पूरा किया है। युवती के नंगे पांव देखकर श्रद्धालु भी हैरान रह गए।चांद ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पहले से ही नंगे पैर श्रीखंड महादेव की यात्रा करने की ठान ली थी। इसे उन्होंने पूरा किया है।
विज्ञापन

8 of 8
अब एक फिर से नंगे पैर श्रीखंड महादेव के दर्शन करना चाहती हैं। युवती ने श्रीखंड महादेव की यात्रा नंगे पांव पूरी कर महिला सशक्तीकरण को और भी बल दिया है। श्रीखंड महादेव ट्रस्ट और जिला प्रशासन की ओर से युवती को सम्मानित किया जाएगा।   - यूनुस, डीसी कुल्लू 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें