फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने पर गले लगा ली मौत, रुला देगा सुसाइड नोट

विज्ञापन
1 of 8
शादी से महज 10 दिन पहले मंगेतर के शादी से इंकार करने पर युवती ने आत्महत्या कर ली। मगर मरने से पहले इसने जो सुसाइड नोट लिखा उसे पढ़ आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। युवती ने पांच पेज का सुसाइड नोट लिखा है।
विज्ञापन

शादी टूटने पर गले लगा ली मौत, रुला देगा सुसाइड नोट

2 of 8
सरिता ने लिखा है कि ‘दिनेश...ज्यादा नहीं तो शादी से दो माह पहले बता देते, तो मैं अपने आप को संभाल लेती’। सरिता 17 अक्तूबर को (जिस दिन दिनेश का उसे फोन आया) मौत को गले लगाना चाहती थी लेकिन भाई में प्यार ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन

शादी टूटने पर गले लगा ली मौत, रुला देगा सुसाइड नोट

3 of 8
उसने घरवालों से सुना था कि उसका भाई आ रहा है। सरिता भाई से जी भरकर बात करना चाहती थी। सरिता ने अपने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में से दो पन्नों पर अपने मंगेतर दिनेश, दो पन्नों पर अपने मम्मी-पापा और एक पन्ने पर पुलिस से दिनेश के खिलाफ कार्रवाई के विरोध का जिक्र किया है।

शादी टूटने पर गले लगा ली मौत, रुला देगा सुसाइड नोट

4 of 8
मैंने तो आपको अपना माना था। आप दोस्त की हैसियत से ही मुझे शादी से कम से कम दो महीने पहले ही यह बात बता देते तो शायद मैं अपने मां-बाप को यह बताने लायक होती, अब देर हो चुकी है। ठीक है जी, आप खुश रहो, पर अब दबाव में आकर किसी दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद मत करना। उसी लड़की से शादी करना जिसे आप चाहते हो। मेरी दुआ हमेशा आपके साथ है।
विज्ञापन

शादी टूटने पर गले लगा ली मौत, रुला देगा सुसाइड नोट

5 of 8
सरिता ने अपने मंगेतर दिनेश से गुहार लगाते हुए कहा है कि ‘तुम खुश रहना लेकिन अब किसी दूसरी सरिता की जिंदगी बर्बाद मत करना, मेरी दुआ हमेशा आपके साथ है’। मौत को गले लगाने से पहले सरिता में अपने माता-पिता को भी पत्र लिखा।

विज्ञापन

शादी टूटने पर गले लगा ली मौत, रुला देगा सुसाइड नोट

6 of 8
स्कूल टाइम के दिनों को याद करते हुए सरिता ने लिखा कि ‘जब पेपर अच्छा नहीं हुआ तब भी मरने का ख्याल आया लेकिन बाद में सोचा कि पेपर का क्या यह तो बाद में भी ठीक हो सकता है’। दिनेश के लिए लिखे पत्र में सरिता ने कहा कि है ‘शादी से दस दिन पहले इंकार करने वाली बात अगर निशा दीदी से होती तो आपके परिवार वालों का क्या हाल होता, इस पर जरूर सोचना’।
विज्ञापन

शादी टूटने पर गले लगा ली मौत, रुला देगा सुसाइड नोट

7 of 8
माता पिता को लिखे पत्र में उसने कहा कि ‘दिनेश को प्लीज-प्लीज माफ कर देना और आखिर टाइम पर उसे जरूर बुलाना’। सरिता की यह चंद लाइनें पढ़ने वालों को भी विचलित कर रही हैं।
विज्ञापन

शादी टूटने पर गले लगा ली मौत, रुला देगा सुसाइड नोट

8 of 8
अगर आपको अपने मम्मी-पापा बहुत प्यारे हैं तो मुझे भी अपने मम्मी-पापा से बहुत प्यार है। उन्होंने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वे बहुत खुश हैं। अब उन्हें पता चलेगा कि दस दिन पहले आप शादी से मना कर रहे हैं तो उन पर क्या गुजरेगी। तलाक की नौबत का जिक्र करते हुए सरिता का मानना थी कि अगर मां-बाप के दबाव में शादी हो भी जाती तो भी दिनेश अपने प्यार को भूला नहीं पाता लेकिन तलाक शब्द से उसे सख्त नफरत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें