शहीद भारतीय जवान किरपा राम का जॉर्ज क्रॉस मेडल आखिरकार वापस भारत को मिल गया। ब्रिटेन डिप्टी हाई कमीशन के अधिकारियों ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक समारोह के दौरान इसे शहीद परिवार को सौंप दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
वापस मिल गया जॉर्ज क्रॉस मेडल, शहीद परिवार को सौंपा
2 of 8
शहीद किरपाराम की पत्नी ब्रह्मी देवी को यह मेडल दिया गया। करीब 13 साल बाद इसे ब्रिटेन से वापस भारत लाया जा सका। शहीद की पत्नी सम्मान लेते समय भावुक हो गई। उनके लिए ये एक कभी न भूलने वाला लम्हा था।
विज्ञापन
वापस मिल गया जॉर्ज क्रॉस मेडल, शहीद परिवार को सौंपा
3 of 8
इस मौके पर गांव के लोग और सरकार के मंत्री व अधिकारी भी मौजूद रहे। शहीद की पत्नी ने कहा कि आज उनके पति की कुर्बानी को सही सम्मान मिल गया।
वापस मिल गया जॉर्ज क्रॉस मेडल, शहीद परिवार को सौंपा
4 of 8
1946 में अंग्रेजी हुकूमत ने यह मेडल उन्हें दिया था। मगर बाद में ये चोरी हो गया था। ये मेडल भारत के बाहर इंग्लैंड तक पहुंच गया था और वहां इसकी नीलामी की जा रही थी। मगर लंबे संघर्ष के बाद इसे भारत वापस लाया गया।
विज्ञापन
वापस मिल गया जॉर्ज क्रॉस मेडल, शहीद परिवार को सौंपा
5 of 8
आखिर किरपाराम कौन था और इसे क्यों ये अवॉर्ड दिया गया, इसे बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल हिमाचल के बिलासपुर निवासी किरपाराम ने द्वितीय विश्व युद्घ में ऐसा कारनामा कर दिया था कि अंग्रेज भी इसकी बहादुरी के आगे नतमस्तक हो गए थे।
विज्ञापन
वापस मिल गया जॉर्ज क्रॉस मेडल, शहीद परिवार को सौंपा
6 of 8
ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 13वीं फ्रंटीयर फोर्स राइफल में तैनात किरपा राम ने अपनी बहादुरी से सबका दिल जीत लिया था। उनकी बहादुरी को देखकर अंग्रेज भी दंग रह गए थे।
विज्ञापन
वापस मिल गया जॉर्ज क्रॉस मेडल, शहीद परिवार को सौंपा
7 of 8
दूसरे विश्व युद्ध के समय एक वक्त ऐसा भी आया जब पूरी यूनिट की जान खतरे में पड़ गई थी। इसी समय किरपा राम ने अपनी यूनिट को बचाने के लिए खुद की कुर्बानी दे दी थी। उनकी कुर्बानी काम आई और यूनिट बच गई।
वापस मिल गया जॉर्ज क्रॉस मेडल, शहीद परिवार को सौंपा
8 of 8
उनकी इसी बहादुरी को देखते हुए अंग्रेजी हुकूमत ने किरपा राम की पत्नी ब्रह्मी देवी को जॉर्ज क्रॉस मेडल देकर किरपा राम को सम्मानित किया था। सेना का सर्वोच्च सम्मान मरणोपरांत 1946 में उनकी पत्नी को दिया गया था। मगर वर्ष 2002 में मेडल कैसे गायब या चोरी हुआ, यह रहस्य बरकरार है।