सितंबर में दिसंबर का मजा लीजिए। देवभूमि की वादियां चांदी से गुलजार हो गई हैं। प्रदेश में ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा में ताजा हिमपात हुआ है। सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। कुल्लू जिले के मनानी और हनुमान टिब्बा में चोटियां बर्फबारी से सफेद हो गई हैं।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : ANI
पवित्र मणिमहेश के इर्द-गिर्द चोटियों और पवित्र डल झील पर भी हल्का हिमपात हुआ है। कांगड़ा जिला में धौलाधार की पहाडि़यों पर हल्का हिमपात हुआ है। रोहतांग में आठ सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई। प्रदेश में जारी बारिश-बर्फबारी से शिमला समेत ऊंचे इलाकों में ठंड बढ़ गई है। रोहतांग के अलावा बारालाचा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियां भी ताजा बर्फ से सफेद हो गई।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में सोमवार को भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में दर्जनों सड़कें ठप रहीं। मंगलवार को भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह अक्तूबर तक हिमाचल में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने के आसार हैं।