फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखें शानदार नजारा

Tue, 12 Mar 2019 12:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
उदयपुर लाहौल-स्पीति
हिमाचल में ताजा हिमपात के बाद पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मनाली और लाहौल-स्पीति के उदयपुर में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा देखने को मिला। 
विज्ञापन

2 of 6
पर्यटन नगरी मनाली में मार्च महीने में भी बर्फबारी का दौर नहीं थम रहा। बर्फ को देखने के लिए बड़ी संख्या में यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मनाली के मालरोड और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की।
विज्ञापन

3 of 6
मनाली से सटे सोलंगनाला में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में अधिकतम तापमान लुढ़क गया है। हालांकि, मंगलवार को अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलने के कारण ठंड से कुछ राहत मिली है।

4 of 6
रोहतांग में भी भारी बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला में सुबह से धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी 18 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। 14 मार्च को पूरे प्रदेश में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन

5 of 6
मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 15 मार्च से मौसम साफ रहने के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में 18 मार्च तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहतांग में 60 सेंटीमीटर, मढ़ी में 45, कोकसर में 30, जलोड़ी दर्रे पर 25, केलांग में 12 और मनाली 10 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। कॉर्ड बर्फबारी के चलते 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा भी देरी से बहाल होगा। उधर, जिला किन्नौर में भी सोमवार देर रात ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 से 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें