राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू और कुफरी समेत में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार को भी बर्फबारी जारी रही। शहर में दिन भर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। रोहतांग में चार फीट और सोलंगनाला में एक फुट तक बर्फ गिरी है।
विज्ञापन
2 of 8
पारा गिरने से हिमाचल में शीतलहर बढ़ गई है। चंबा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर में एचआरटीसी की करीब 50 बसें फंस गई हैं। वीरवार को प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत करीब 90 छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। एचआरटीसी के 150 बस रूट फेल हुए।
विज्ञापन
3 of 8
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। धूप खिलने पर ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का क्रम जारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है।
4 of 8
औट-लुहरी-सैंज एनएच 305 के साथ जिला में 15 से अधिक सड़कों पर 25 से अधिक रूट प्रभावित हो गए हैं। जलोड़ी दर्रा में 35 सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड की गई। डलहौजी में रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रही।
विज्ञापन
5 of 8
खजियार के अलावा भरमौर की ऊपरी चोटियों डल झील, मणिमहेश, काली छौ, कुगति में दो फीट तक बर्फबारी हुई है। कबायली क्षेत्र पांगी में 15 मार्ग यातायात के लिए बाधित हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
किन्नौर जिले में कई ग्रामीण रूट प्रभावित हैं। धौलाधार की पहाड़ियों और त्रियूंड में हुई बर्फबारी से जिला कांगड़ा में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
7 of 8
वहीं कुफरी में हुई ताजा बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। साथ स्कीइंग का भी आनंद उठाया। ताजा बर्फबारी से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। शिमला शहर में आज सुबह से ही मौसम खराब है।