हिमाचल में फरवरी के बाद मार्च में भी रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी हो रही है।इससे किसान-बागवान ही नहीं, पर्यटन कारोबारी भी गदगद हैं।
विज्ञापन
2 of 8
रविवार रात से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग, लाहौल, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और शिमला की चोटियों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो रही है। कुफरी और नारकंडा में बर्फबारी से राजधानी का अपर शिमला और किन्नौर से संपर्क कट गया।
विज्ञापन
3 of 8
बर्फबारी के बाद से राज्य की करीब सौ सड़कें बंद हैं। राजधानी शिमला और आसपास रविवार को बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिरावट गिरा है। अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री गिरावट हुई।
4 of 8
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 4 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। 5 और 6 को मौसम साफ और 7 को खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
5 of 8
चंबा-भरमौर मार्ग पर रविवार को भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। शनिवार रात को मूसलाधार बारिश से काईस के पास कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर बना पुल बाढ़ के मलबे से दब गया।
विज्ञापन
6 of 8
करीब छह घंटे तक यातायात बंद रहा। कुल्लू-मनाली हाईवे-21 में भी भारी भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
मनाली के सोलंगनाला में 30, रोहतांग में 60 और जलोड़ी दर्रा में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। चंबा शहर में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते ठंड बढ़ गई है।