फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल के मैदानी इलाकों में बारिश; चोटियां बर्फ से लकदक, किसानों-बागवानों को राहत

Fri, 23 Mar 2018 12:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला/आनी
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल में दूसरे दिन भी मैदानों में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। धौलाधार पर्वत शृंखला पर बर्फबारी के चलते एहतियातन हिमानी चामुंडा की यात्रा पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

2 of 8
मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 15 किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। उधर, रामपुर से कुल्लू जा रही एचआरटीसी की बस पर आनी के समीप पहाड़ी से गिरा पत्थर सवारी को लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 8
पत्थर टिप्पल गांव के मोहर सिंह के सिर पर लगा। शुक्रवार से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी रिकार्ड हुई।

4 of 8
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, कोकसर-दारचा में 15-15, सिस्सू में 12, केलांग में 10, उदयपुर में 5, मढ़ी में 20 और सोलंगनाला में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

5 of 8
बर्फबारी से लाहौल घाटी में एक दर्जन संपर्क मार्ग बंद पड़े हुए हैं। कुल्लू में जलोड़ी दर्रा होकर आधा दर्जन रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा दो दिन से ठप है।
विज्ञापन

6 of 8
उधर, राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को बारिश हुई। ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद से प्रदेश में अधिकतम पारा छह डिग्री तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन

7 of 8
ताजा बारिश-बर्फबारी से किसानों और बागवानों को राहत मिली है। सेब की फसल के लिए बारिश-बर्फबारी अच्छी मानी जा रही है। वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.3, ऊना में 28.7, धर्मशाला में 20.8, नाहन में 25.5, सोलन में 17.5, हमीरपुर में 25.3, डलहौजी में 8.9 और कल्पा में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा - 1.4, कल्पा में 0.0, मनाली में 4.0, शिमला में 5.2 और ऊना में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें