हिमाचल में करीब दो माह के सूखे के बाद बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन
2 of 15
पहाड़ों की रानी शिमला में मंगलवार दोपहर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई। राजधानी की सबसे ऊंची चोटी जाखू में देर शाम तक करीब एक फीट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
3 of 15
शहर से सटे पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में भी ताजा हिमपात हुआ है। इस कारण कुफरी, फागू और नारकंडा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। कुफरी मार्ग पर जगह-जगह वाहन फंस गए है।
4 of 15
बर्फबारी के चलते कुफरी मार्ग पर भारी फिसलन के चलते वाहन जगह-जगह फंसे हुए है। इसके चलते उपरी शिमला के ठियोग, रोहडू, चौपाल सहित अन्य इलाकों के लिए यातायात ठप्प पड़ गया है।
विज्ञापन
5 of 15
हालांकि कुफरी मार्ग पर एनएच प्रशासन बर्फ हटाने में लगा है। बर्फ में फंसे वाहनों को क्रेन के जरिए हटाया जा रहा है। शिमला-रामपुर, कुल्लू-आनी नेशनल हाईवे समेत सूबे की 143 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। करीब 205 बस रूट प्रभावित हुए हैं। कई स्थानीय लोग और सैलानी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
6 of 15
ताजा बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। चंबा के चौरासी, होली सहित अन्य क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
7 of 15
बारिश से दो माह से चल रहे सूखे से राहत मिली है। किसानों-बागवानों के चहरे खिल उठे है। गेहूं-मटर समेत अन्य फसलों को संजीवनी मिली है। सोलन के चायल और किन्नौर की चोटियां बर्फ की चादर ओढ़कर सफेद हो गई हैं।
8 of 15
वहीं बागवानों को भी बड़ी राहत मिली है। बर्फबारी होने से सेब के लिए जरूरी चीलिंग आवर्स पूरे हो सकेंगे। साथ सेब के बगीचों के लंबित कार्यों को निपटाने में तेजी आएगी।
9 of 15
जिला सिरमौर के हरिपुरधार, नौहराधार, चूड़धार सहित अन्य इलाको में ताजा हिमपात हुआ है। इससे क्षेत्र के किसानों और बागवानों में खुशी की लहर है।
10 of 15
रोहतांग, जलोड़ी दर्रा, लाहौल, चंबा के डलहौजी, खज्जियार, भरमौर, तीसा, होली, सिरमौर के नौहराधार, चूड़धार, मंडी के शिकारी देवी, थाची, कमरूनाग में बर्फबारी हुई है।
11 of 15
मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 घंटों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने 25 और 26 जनवरी को राज्य में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश का दौर जारी है। चोटियों पर ही बर्फ गिरी है।
12 of 15
उधर, मैदानी इलाकों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा समेत प्रदेश भर में दिन भर झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। करीब दो महीने के सूखे के बाद हुई बारिश-बर्फबारी से किसानों-बागवानों को बड़ी राहत मिली है। सरकार की चिंता भी खत्म हो गई है। हालांकि, बर्फबारी से पूरा हिमाचल ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। 25 और 26 जनवरी को प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
13 of 15
पांच डिग्री तक गिरा अधिकतम पारा
मंगलवार सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद अचानक हुई बर्फबारी से प्रदेश में अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक गिर गया है। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 12.2, धर्मशाला में 11.4, सोलन में 13.6, नाहन में 16.5, हमीरपुर-सुंदरनगर में 11.8, चंबा में 12.8, भुंतर में 14.0, कल्पा में 10.6, कांगड़ा में 12.4 और डलहौजी में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।