फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में हिमाचल की चोटियां बर्फ से लकदक, देखिए 15 शानदार तस्वीरें

Sat, 03 Nov 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 16
नवंबर महीना शुरू होते ही प्रदेश में मौसम बदलना शुरू हो गया है। प्रदेश की चोटियां ताजा बर्फबारी से लकदक हो गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से रोहतांग दर्रा बंद कर दिया है। मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
विज्ञापन

2 of 16
शुक्रवार को लाहौल, चंबा, मंडी और कांगड़ा जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। उधर, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी रिकार्ड हुई।
विज्ञापन

3 of 16
विश्व विख्यात सोलंगनाला में शुक्रवार को सर्दी के मौसम का पहला हिमपात हुआ। शुक्रवार सुबह हुई बर्फबारी से मनाली की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। शुक्रवार को खराब मौसम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सैलानियों को रोहतांग पास नहीं जाने दिया।

4 of 16
गुलाबा में ताजा बर्फ के फाहों के बीच पर्यटक जमकर झूमे। रोहतांग में 45 सेंटीमीटर, सिस्सू में 20, केलांग, दारचा, गोंधला, खंगसर व तांदी में 10, ग्रांफू में 25, बारालाचा तथा कुंजम दर्रा पर 40, सोलंग नाला में चार, कोठी में पांच और गुलाबा में दस सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

5 of 16
बूंदाबांदी के चलते ढालपुर में सजा दशहरे का अस्थायी बाजार दलदल में तबदील हो गया है। चंबा जिले में किहार की ऊपरी चोटियों में गढ़ माता, घार मंदराला, बनका गोठ, गुल्लू की मंडी, सौंणतीथ, फैजाल, पद्वरी जोत, मराली धार, सिप्पीधार, खजरालीधार में दो से ढाई फुट बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

6 of 16
कबायली क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों में हुड़ानधार, साचपास, थांदलधार, चैहणी जोत, नागटेंठ में तीन इंच से लेकर एक फुट तक बर्फबारी हुई है। भरमौर की धाराओं में मणिमहेश, कुगति कालीछौ, धनछौ में छह इंच तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

7 of 16
जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते जिले में ठंड बढ़ गई है। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है।

8 of 16
जिला मुख्यालय धर्मशाला, पालमपुर, नगरोटा बगवां में हल्की बारिश हुई है। मंडी की ऊंची चोटियों शिकारी देवी, शैटाधार में भी शुक्रवार सुबह बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। कमरूनाग, शिकारी देवी धार्मिक स्थलों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

9 of 16
प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि किसी भी क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी नहीं हुई है। रविवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने और अन्य क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। पांच नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं।

10 of 16
शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम रिकार्ड हुआ। बीते कई दिनों से 30 डिग्री के आसपास चल रहा ऊना का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 25.6 डिग्री पहुंच गया।

11 of 16
इसके अलावा कांगड़ा में अधिकतम तापमान 25.1, नाहन में 24.3, बिलासपुर में 23.8, सोलन में 23.5, हमीरपुर में 23.0, धर्मशाला में 22.6, सुंदरनगर में 21.6, शिमला में 19.2, भुंतर में 16.2, कल्पा में 14.4, केलांग में 10.2 और डलहौजी में 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

12 of 16
वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, कल्पा में 3.0, डलहौजी में 3.8, मनाली में 5.8, कुफरी में 7.2, सोलन-मंडी में 8.7, शिमला में 10.5 और धर्मशाला में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

13 of 16
बारिश और बर्फबारी होने से न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। वीरवार रात और शुक्रवार को तीसा में 55, सलूणी में 15, डलहौजी में 13, उदयपुर में 7, चंबा में 7, भरमौर-कोठी में 3 और धर्मशाला-मंडी में दो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।

14 of 16
मौसम के करवट बदलते ही चंबा जिले में शीतलहर का प्रकोप भी पहले की अपेक्षा बढ़ गया है। वीरवार आधी रात से भरमौर, किहार, तीसा, पांगी, साहो, सलूणी के अधीन आती ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है।  निचले क्षेत्रों में वीरवार रात से लेकर शुक्रवार पूरा दिन भर बारिश का क्रम बदस्तूर जारी रहा। बर्फबारी के बाद होने वाली बारिश से जिले में ठंड भी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग चाय की चुस्की लेते हुए व आग सेंकते हुए देखे गए।

15 of 16
गौरतलब हो कि जिले में वीरवार आधी रात से ही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का क्रम जारी हो गया। वहीं, किहार की ऊपरी चोटियों गढ़ माता, घार मंदराला, बनका गोठ, गुल्लू की मंडी, सौंणतीथ, फैजाल, पधरी जोत, मराली धार, सिप्पीधार, खजरालीधार में दो से ढाई फीट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

16 of 16
किहार की ऊपरी चोटियों में होने वाली बर्फबारी के बाद बारिश ने लोगों को घरों में ही कैद करके रख दिया। पूरा दिन भर किहार सेक्टर के निचले क्षेत्रों में बारिश का क्रम जारी रहा। कबायली क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों में हुड़ानधार, साचपास, थांदलधार, चैहणी जोत, नागटेंठ में तीन इंच से लेकर एक फीट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें