फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-मनाली समेत पूरे हिमाचल में फिर बर्फबारी, देखें नजारे

Tue, 17 Jan 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल की पहाड़ियों पर फिर भारी हिमपात हुआ है। वहीं, शिमला और मनाली में भी बर्फबारी हुई है। ताजा हिमपात के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में भी देर रात और सोमवार सुबह बारिश हुई।
विज्ञापन

2 of 10
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार चंबा में भारी हिमपात दर्ज किया गया। जिले में चंबा, भरमौर, तीसा, सलूणी व पांगी सहित पर्यटन स्थल डलहौजी और खजियार में अधिकतम दो फुट से लेकर एक फुट तक ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
शिमला और मनाली में भी हल्की बर्फबारी के बाद सफेद चादर बिछ गई है। यहां देर रात हल्की बर्फबारी हुई। मनाली में सोमवार सुबह भी रुक रुक कर बर्फबारी होती रही। सोमवार देर शाम तक शिमला में मौसम साफ हो गया है और हल्की धूप निकल आई।

4 of 10
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शनिवार को ऊपरी शिमला यातायात के लिए बाधित हो गया है। नेशनल हाइवे -5 कुफरी, ठियोग, फागू और नारकंडा के पास बंद हो गया है जबकि एनएच -305 ओट लुहरी जलोड़ीजोत के वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है।
विज्ञापन

5 of 10
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो से तीन दिन तक हिमपात का दौर चलने वाला है। इससे पहले भी चंबा में पच्चीस दिसंबर, एक जनवरी को हिमपात हो चुका है। वहीं सोलह जनवरी को हुए हिमपात से जिले में पारा काफी हद तक लुढ़क गया है।
विज्ञापन

6 of 10
हिमाचल में 17 और 18 जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी होने का दौर जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान भारी बर्फबारी होने की चेतावनी नहीं है। 19 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 20 को दोबारा प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। 21 और 22 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

7 of 10
मनाली में ताजा बर्फबारी का सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। मालरोड के अलावा साथ लगते इलाकों में पर्यटकों की काफी चहल पहल रही। कई सैलानियों ने याक की सवारी का मजा लिया।

8 of 10
मनाली के उपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। यहां पहाड़ियां बर्फ से फिर लकदक हो गई है।

9 of 10
मनाली के साथ लगती घाटी का नजारा।
विज्ञापन

10 of 10
पर्यटक नगरी चायल में भी ताजा हिमपात हुआ है। यहां भी सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें