तेज हवाएं चलने से हिमाचल में मौसम बदल गया है। बीते एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। रोहतांग में मंगलवार दोपहर बाद बर्फ के फाहे भी गिरे हैं। आसपास के इलाकों में बर्फ की चादर के बीच सैलानी भी मस्ती करने उमड़ पड़े हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने सैलानी यहां पहुंचने लगे हैं। वहीं, शिमला और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश भी रिकार्ड की गई। बुधवार को भी प्रदेश में अंधड़ चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। सात अप्रैल तक मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
3 of 5
ये नजारा कुल्लू के कोकसर का है जहां अभी भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी भी शिमला में रिकार्ड की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक हो गई है।
4 of 5
हालांकि मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी ओलावृष्टि नहीं हुई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0, शिमला में 23.9, धर्मशाला में 27.4, सुंदरनगर में 31.3, भुंतर में 31.0, सोलन में 29.5, नाहन में 24.8, कल्पा में 19.4, हमीरपुर में 34.5, बिलासपुर में 34.4, मंडी में 31.2, मनाली में 23.0 और कांगड़ा में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।