प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को रोहतांग में दोबारा बर्फबारी और शिमला में बारिश-ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
2 of 6
बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सात मार्च से दोबारा प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मंगलवार को हिमाचल में 96 सड़कों पर आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
3 of 6
राजधानी शिमला में मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद एकाएक मौसम ने करवट ली। शहर में दोपहर करीब एक बजे से दो बजे तक बारिश और ओलावृष्टि हुई।
4 of 6
रोहतांग में मंगलवार सुबह ताजा बर्फबारी होने से घाटी में ठंड बढ़ गई है। उधर, मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
सुंदरनगर में 20.3, भुंतर में 19.2, धर्मशाला में 15.6, ऊना में 25.0, नाहन में 19.3, सोलन में 17.0, कांगड़ा में 21.1, बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर में 22.5, चंबा में 19.2, डलहौजी में 5.6, कल्पा में 8.6 और केलांग में 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।