बेहद शाही अंदाज में राजदेवता माधोराय की भव्य जलेब के साथ ही मंगलवार को मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हुआ। सात दिवसीय देव-मानस मिलन के इस महाकुंभ में 180 से ज्यादा देवी-देवता छोटी काशी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 6
216 पंजीकरण देवताओं को न्योता दिया गया है। इस ऐतिहासिक पल का हजारों लोग गवाह बने। परंपरा के अनुसार जलेब में एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के रथ और देवलू शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 6
खुशनुमा मौसम में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों के बीच नाचते-गाते देवलुओं और श्रद्धालुओं ने पूरी भक्ति भावना दिखाई।
4 of 6
बालीचौकी क्षेत्र के देवता छमांहू-छाजनू की जोड़ी ढोल-नगाड़ों की लय पर झूमते हुए सबसे आगे चले। जलेब में पहली बार पूर्व सैनिकों की एक टुकड़ी और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का रथ शामिल हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
इसके अलावा पुलिस के घुड़सवार, होमगार्ड बैंड, महिला गृहरक्षकों की टुकडि़यां, आंगनबाड़ी व आशा वर्करों ने भी सांस्कृतिक छटा बिखेरते हुए जलेब की शोभा बढ़ाई।