हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मार्च माह के अंतिम पखवाड़े में भी बर्फबारी का क्रम थम नहीं रहा और लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम का कहर जारी है। शुक्रवार रात को पहाड़ों में भारी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जबकि निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रोहतांग दर्रा में करीब दो फीट बर्फबारी की सूचना है।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केलांग और काजा में एक फीट, कोकसर और सिस्सू में डेढ़ फीट और सोलंगनाला में आधा फीट हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद लोग घरों में कैद हो गए हैं। इसके साथ लाहौल में सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बर्फबारी के बाद घाटी के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर लगाए गए कर्फ्यू के बीच लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। जिला कुल्लू में भूस्खलन से एक दर्जन से अधिक सड़क मार्ग भी अवरूद्ध हुए हैं।