रोजगार मेला 11 नवंबर को सुबह 9 से शाम को 4 बजे तक होगा। इसमें स्नातक उम्मीदवारों, आईटीआई पास, जमा दो, दसवीं, आठवीं और पांचवीं पास तक की शैक्षणिक योग्यता प्राप्त युवाओं की भर्ती के लिए 35 से अधिक निजी क्षेत्र के नियोक्ता भाग लेंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे।