एलपीजी सिलिंडर बदलते समय गैस लीक होने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। इस घटना में प्यारे लाल (60), ललिता (50), मोनिका (30) और आर्विक (8) घायल हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मामला संजौली के समिट्री में कब्रिस्तान के पास कर्म निवास का है। भट्ठाकुफर वार्ड के पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रात को सिलिंडर बदलने के समय यह घटना हुई। सिलिंडर एकाएक लीक हो गया और पूरे कमरे में आग फैल गई।
विज्ञापन
3 of 6
आग से कमरे में रखे सारे कपड़े जल गए और दरवाजे और खिड़कियां भी टूट गईं। गनीमत यह रही कि सिलिंडरर में धमाका नहीं हुआ। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग कर्म निवास पहुंचे और घायलों को घर से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।
4 of 6
सबसे पहले इलाके की लाइट कटवाई गई ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। स्थानीय युवाओं ने जलते सिलिंडर पर गीला कंबल डाल कर आग बुझाई और सिलिंडर को कमरे से बाहर निकाल कर खुले स्थान तक पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 6
जिस घर में यह आग लगी उसके ठीक ऊपर एचटी लाइन गुजर रही है। अगर सिलिंडर में धमाका हो जाता तो जानी नुकसान भी हो सकता था। आग की खबर मिलते ही मालरोड स्थित अग्निशमन केंद्र से फायर टेंडर घटनास्थल की ओर रवाना किए गए, हालांकि अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
संजौली में सिलिंडर लीक होने से आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर भेज दिया गया था। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया। चार लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी भेजा गया है। - डीसी शर्मा, अग्निशमन केंद्र अधिकारी मालरोड