मूलभूत सुविधाएं जैसे फोन, सड़क और हवाई सेवा नियमित नहीं होने से चंद्रा घाटी की चारों पंचायतों ने चुनाव बहिष्कार किया है। उधर, एसडीएम केलांग अमर नेगी ने कहा कि पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सहयोग से कोकसर और मढ़ी में बचाव चौकी स्थापित की जाएंगी। लोग जान जोखिम में न डालें। बचाव चौकियां स्थापित होने के बाद ही दर्रा आर-पार करें।