हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा की शीतल अब श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे में अभिनय करेंगीं। मेगा स्टार रजनीकांत के अलावा प्रीति झिंगयानी और किरण कुमार के साथ भी शीतल अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा शीतल भोजपुरी वेब सीरीज यूपी वाले भैयाजी.. में लीड रोल में हैं। शीतल के पिता संजय कुमार और मां राणो सफाई कर्मी हैं। शीतल ने बीकेडी स्कूल पांवटा से 12वीं की पढ़ाई की है। शीतल ने बताया कि आर्थिक तंगहाली के बावजूद परिजनों का पूरा सहयोग मिलता रहा। शीतल ने कहा कि अब श्रद्धा कपूर के साथ छिछोरे फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला है। भोजपुरी वेब सीरीज यूपी वाले भैयाजी.. में लीड रोल मिला है। इसकी शूटिंग अप्रैल माह से शुरू होगी। होली मेले पर पांवटा अपने घर पहुंची शीतल ने कहा कि 2018 में मुंबई पहुंचने पर मॉडलिंग और अभिनय शुरू किया। सलमान खान, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट उनके पसंदीदा स्टार हैं। फिल्मों में अभिनय करना उनका सपना है। देखिए शानदार तस्वीरें। देखिए शानदार तस्वीरें।