शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर बनूटी-शारडा सड़क पर कायना के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में तीन स्कूली छात्रों समेत आठ लोग सवार थे। हादसे में शिकार हुए लोग पाहल पंचायत के पगैली, कड़येची और नेरी पंचायत के चेवला गांव के थे। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में शामिल कार चालक देवेंद्र कुमार (30) पुत्र चेत राम गांव चेवला, गायत्री (32) पत्नी कुबेर गांव कड़येची, हेमंत (5) पुत्र सुनील गांव पगैली , पूनम (28) पत्नी सुनील गांव पगैली की अस्पताल में मौत हो गई।