फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सामने तो आएं सीएम, हम हर चर्चा के लिए तैयार'

विज्ञापन
1 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सामने आएं हम हर चर्चा के लिए तैयार हैं। विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता के दौरान धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह की हर चुनौती स्वीकार है। बहस के लिए वे स्थान तय करें। भाजपा का हर नेता तैयार मिलेगा। कहा कि हम सदा सामने आकर बात करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री केवल षड्यंत्र की राजनीति करते हैं। धूमल कोटलाकलां स्थित राधाकृष्ण मंदिर में राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भी शामिल हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

'सामने तो आएं सीएम, हम हर चर्चा के लिए तैयार'

2 of 5
धूमल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की ओर से केंद्रीय विवि पर हिमाचल सरकार को लिखा पत्र दो सरकारों के बीच का मामला है। हिमाचल सरकार से केंद्र ने भूमि को लेकर स्टेटस तलब किया है। मुख्यमंत्री अपने लिखे पत्र को फर्जी बता रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएम को खुद अपने कार्यालय के पत्राचार की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

'सामने तो आएं सीएम, हम हर चर्चा के लिए तैयार'

3 of 5
धूमल ने कहा कि 28 जनवरी, 2013 को लिखा गया यह पत्र यदि फर्जी है तो सीएम इसकी जांच करवाएं। मुख्यमंत्री को जानकारी होनी चाहिए कि ऑफिस कॉपी पर हस्ताक्षर नहीं होते हैं। कहा कि हम विकास की राजनीति के पक्षधर हैं, लेकिन सीएम का विकास की राजनीति से कोई वास्ता नहीं है।

'सामने तो आएं सीएम, हम हर चर्चा के लिए तैयार'

4 of 5
धूमल ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकताएं ठंडे बस्ते में डाली जा रही हैं। प्रदेश में विधायकों ने 18-18 प्राथमिकताएं दी हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि इनकी डीपीआर तक नहीं बन पाई है। जब विधायक की प्राथमिकताओं पर काम रकने की मंशा सरकार की नहीं है तो ऐसे में प्राथमिकता के लिए बैठकें करना भी बेमानी है। कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों को भाजपा तैयार है। भाजपा का लक्ष्य पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सामने तो आएं सीएम, हम हर चर्चा के लिए तैयार'

5 of 5
इस दौरान विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, सुशील शर्मा, प्रो. राम कुमार, सुमित शर्मा, विजय चौधरी, यशपाल राणा, लखबीर लक्खी, बलराम बबलू, राजकुमार पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें