हिमाचल शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां होने वाली हैं। ऐसे में नौकरी के लिए इंतजार कर रहे शिक्षित युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है।
विज्ञापन
2 of 7
हिमाचल में इस साल शिक्षकों के पांच हजार नए पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को वित्त महकमे ने मंजूरी दे दी है। नई भर्ती होने से स्कूलों में लंबे समय से खाली चल रहे पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
इस नई भर्ती से जयराम सरकार अस्थायी शिक्षकों की भर्तियाें पर नकेल कसने की तैयारी में है। नियमित शिक्षकों की भर्तियां होने से अस्थायी शिक्षकों की भर्ती बंद करने की सरकार ने योजना तैयार की है।
4 of 7
सोमवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वित्त महकमे ने विभिन्न श्रेणियों की बैचवाइज भर्ती को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
5 of 7
बीते साल सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या अधिक होने पर हिमाचल हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को फटकार लगाई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने करीब चार हजार शिक्षक भर्ती किए थे।
विज्ञापन
6 of 7
इसी बीच, सरकार ने एसएमसी के माध्यम से भी रिक्त पद भरने को मंजूरी दी थी, लेकिन भर्ती को लेकर सरकार नियम तैयार नहीं कर सकी। कोर्ट में अस्थायी शिक्षकों से जुड़े मामले विचाराधीन होने के चलते एसएमसी भर्ती को लेकर सरकार बैक फुट पर आ गई।
ऐसे में सरकार ने नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर विभिन्न श्रेणियों के पांच हजार नए पद भरने का प्रस्ताव वित्त महकमे को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। संभावित है कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होते ही शिक्षकों के नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां होंगी।