फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला शहर में पहली इलैक्ट्रिक बस सेवा शुरू, ये रहेगा किराया, जानिए क्या है इसकी खासियत

Mon, 18 Feb 2019 06:13 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को राज्य विधानसभा परिसर से शिमला शहर के लिए इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शिमला शहर में ऐसी अन्य 50 बसें चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 8
उन्होंने कहा कि इन बसों में आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए है और यह बसें प्रदूषण रहित होंगी। यह शिमला शहर के समृद्ध और स्वच्छ वातावरण की रक्षा के लिए एक कारगर कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह बस यात्रियों को प्रदूषण रहित, शोर मुक्त और आरामदायक यात्रा का आनंद देगी।
विज्ञापन

3 of 8
राजधानी शिमला की पहली इलेक्ट्रिक बस ‘हिम तरंग’ का मुद्रिका रूट पर संचालन शुरू हो जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस 30 सीटर बस में जहां शहर के लोग आरामदायक सफर कर पाएंगे। वहीं पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण इस बस से न तो प्रदूषण होगा और न ही कोई शोर-शराबा। 

4 of 8
एचआरटीसी ने बस पर हिमाचल के मंदिरों का डिजाइन बनवाया है। डेढ़ घंटे चार्जिंग के बाद यह बस 150 किलोमीटर का सफर तय करेगी। शहर की सड़कों के गड्ढों से बस को नुकसान न हो इसके लिए बस को एयर सस्पेंशन तकनीक से लैस किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
वोल्वो बसों की तरह इस बस की ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाई जा सकती है। बस के लिए एचआरटीसी ने ढली वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। बस की कीमत सामान्य बसों के मुकाबले काफी अधिक है। एक बस की कीमत करीब 78 लाख रुपये है। बस में सामान्य किराया वसूला जाएगा। न्यूनतम किराया भी पांच रुपये होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
शहर में चलने वाली नई इलेक्ट्रिक बसें शहर को जाम की समस्या से भी निजात दिलाएंगी। इलैक्ट्रिक बस की लंबाई 8.5 मीटर है। यह शहर में चल रही नीली बसों के मुकाबले कम लंबी हैं। शहर की सड़कों के तीखे मोड़ों पर भी यह बस आसानी से मुड़ सकेंगी। शहर को मिलने वाली 20 अन्य बसें 7 मीटर लंबी होंगी।
विज्ञापन

7 of 8
एचआरटीसी ने इलैक्ट्रिक बसों के लिए ढली वर्कशॉप में 60 किलोवॉट के 4 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। एक 30 किलोवॉट का पोर्टेबल चार्जर भी लिया गया है जो जरूरत पड़ने पर कहीं भी ले जाया जा सकता है। ढली वर्कशाप में अभी 180 किलोवॉट का डबल चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाना है। यह चार्जिंग स्टेशन 90-90 किलोवॉट से एक साथ दो बसों को चार्ज करेगा।
विज्ञापन

8 of 8
ये है बस की खासियत--
- पैसेंजर सेफ्टी सिस्टम से लैस
- एयर सस्पेंशन से सुविधाजनक
- ऑटोमेटिक दरवाजे, कंट्रोल ड्राइवर के पास
- एंटी स्किड ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) से लैस
- स्टेंडिंग सफर के लिए खुली जगह
- जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) कनेक्टिविटी
- इलेक्ट्रानिक डिसप्ले पर बस की हर जानकारी
- हर हरकत पर नजर के लिए तीन सीसीटीवी कैमरे
- विकलांगों के लिए व्हील चेयर स्पेस
- तेज रफ्तारी रोकने को स्पीड लिमिटिंग सिस्टम
- बस के दोनों तरफ इलेक्ट्रॉनिक रूट डिस्पले सिस्टम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें