फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन मकान और मंदिर जलकर राख, 13 परिवार बेघर

Wed, 17 Jan 2018 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
1 of 6
जिला शिमला के ननखड़ी और कुल्लू के दलाश में आग लगने की दो घटनाओं में बड़ा नुकसान हुआ है। ननखड़ी विकास खंड की ग्राम पंचायत गाहन में मंगलवार को छह घर और एक मंदिर आग की भेंट चढ़ गए। इस अग्निकांड में 10 परिवारों के 43 कमरे और देवता साहिब जंछ का मंदिर जलकर राख हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों के प्रयासों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते छह घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस दल मौके पर रवाना हो गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे गाहन गांव के कृष्ण लाल के मकान में अचानक आग लग गई। इस घर के साथ अन्य पांच घर और मंदिर भी था। 
विज्ञापन

3 of 6
लकड़ी के मकान होने के कारण पलभर में जल गए। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इस घटना से मोहीराम, विद्या देवी, हरीराम, निर्मला, गुलाब सिंह, जोगिंद्र सिंह, निहाल चंद, मेघाराम, जीवत राम और कृष्ण लाल के 43 कमरे आग की भेंट चढ़ गए। इस अलावा देवता साहिब जंछ का मंदिर भी जलकर राख हो गया। छह घरों में 18 परिवारों में से केवल एक ही परिवार रह रहा था। 

4 of 6
इसके घर में रखा सारा सामान और खाद्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। अन्य परिवार दूसरों घरों में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ननखड़ी नंद लाल कैंथला और पुलिस दल रवाना हो गया। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी थी। हालांकि, इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि आग से प्रभावित हुए परिवारों को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। 
विज्ञापन

5 of 6
आग बुझाते झुलसीं दो महिलाएं
आनी उपमंडल के दलाश क्षेत्र में इन दिनों जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। इसके तहत गोहाण गांव में मंगलवार को जंगल से पहुंची आग को बुझाते समय दो महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। इससे एक महिला 80 प्रतिशत तक झुलस गई, जिसे दलाश अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार सीएचसी दलाश में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अग्नि पीड़ितों के लिए तत्काल राहत के निर्देश
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला शिमला के रामपुर के ननखड़ी खंड में गाहन में हुए अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अग्निकांड में छह घर जल गए, जिससे 11 परिवार प्रभावित हुए हैं। मुुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। शिमला के उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि नायब तहसीलदार को घटनास्थल पर जायजा लेने के लिए भेजा है, जिन्होंने तत्काल राहत के तौर पर सभी 11 प्रभावित परिवारों को पांच हजार रुपये की राशि प्रत्येक परिवार को प्रदान की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें