हिमाचल की बेटी और पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गई हैं। अकेले यू-ट्यूब में अब तक करीब चार लाख लोग शिवरंजनी की आवाज में गाने को सुन चुके हैं। बॉलीवुड संगीत जगत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिवरंजनी सिंह के बढ़ते कदमों से परिजन और प्रशंसक गदगद हैं। शिवरंजनी सिंह मंडी शहर के भगवाहन मोहल्ले से संबंध रखती हैं। रिपोर्ट: राकेश राणा
विज्ञापन
अमेरिका से लेकर दुनिया भर में छाई इस बेटी की सुरीली आवाज
2 of 6
शिवरंजनी सिंह ने फीड माई सॉल गाने को अंतरराष्ट्रीय ट्रैक में आवाज दी है। करीब छह महीने पूर्व यूएसए के ट्रैप नेशन की ओर से शिवरंजनी सिंह को गाने के लिए ऑफर मिला था। जिसे उन्होंने स्वीकार किया और ट्रैप नेशन से मिले ट्रैक को अपनी सुरीली आवाज दी।
विज्ञापन
अमेरिका से लेकर दुनिया भर में छाई इस बेटी की सुरीली आवाज
3 of 6
उन्होंने इंडिया में इंग्लिश में गाना रिकार्ड किया और ऑनलाइन ट्रैप नेशन को भिजवाया। यूएसए में ट्रैप नेशन ने ट्रैक को मिक्स कर लांच किया। ट्रैक का आधिकारिक वर्जन यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। जिसे अब तक करीब चार लाख लोग सुन चुके हैं।
अमेरिका से लेकर दुनिया भर में छाई इस बेटी की सुरीली आवाज
4 of 6
यूएसए की ट्रैप नेशन कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के ट्रैक लांच कर चुकी है। क्या कूल हैं हम तीन में शिवरंजनी सिंह की आवाज में ऑह ब्वाय, हेट लव स्टोरी तीन का टाइटल सांग बॉलीवुड में धमाल चुका है।
विज्ञापन
अमेरिका से लेकर दुनिया भर में छाई इस बेटी की सुरीली आवाज
5 of 6
इससे पूर्व भी शिवरंजनी बॉलीवुड फिल्मों में कई गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। इधर, शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ट्रैक फीड माई सॉल को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। प्रशंसकों के प्यार से शिवरंजनी सिंह बुलंदियों की ओर बढ़ रही है।
अमेरिका से लेकर दुनिया भर में छाई इस बेटी की सुरीली आवाज
6 of 6
दुबई में होने वाले मास्टर क्रिकेट लीग के शुभारंभ में मंडी की शिवरंजनी सिंह अपने आवाज का जादू बिखेरेंगी। लीग में पुराने व दिग्गज क्रिकेटर शिरकत करेंगे। समारोह में शिवरंजनी सिंह अपनी प्रतिभा लोहा मनवाएंगी।