फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा छह माह के लिए आधिकारिक तौर पर बंद, बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां

Fri, 15 Nov 2019 06:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी रोहतांग दर्रा शुक्रवार को छह माह के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने शुक्रवार से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे को पैदल पार करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोकसर और मढ़ी में बचाव चौकी भी स्थापित कर दी हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल-स्पीति प्रशासन ने शुक्रवार से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पैदल पार करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोकसर और मढ़ी में बचाव चौकी को भी स्थापित किया है। अब मई 2020 में ही बीआरओ मनाली-रोहतांग-लेह हाईवे को बहाल करेगा। इसको लेकर लाहौल-स्पीति प्रशासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान एवं संबंधित खेल विभाग मनाली और जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति 15 नवंबर से 31 दिसंबर, 15 मार्च से 15 मई तक दो सत्र में कोकसर और मढ़ी में बचाव चौकियां स्थापित करता है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इसी कड़ी में दोनों स्टेशनों में नौ-नौ सदस्यों वाली टीम अपने गंतव्य तक पहुंचीं। इनमें दो-दो इंस्ट्रक्टर, दो-दो हाई एल्टीट्यूड पोर्टर, पुलिसकर्मी, कुक, फार्मासिस्ट और एक वायरलेस ऑपरेटर तैनात हो गया। कोकसर स्थित पुलिस सहायता केंद्र की टीम भी शुक्रवार दोपहर बाद सिस्सू के नर्सरी में शिफ्ट हो गई है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति केके सरोच ने पैदल दर्रा पार करने वाले यात्रियों को मौसम के मिजाज को देखकर ही चलने को कहा है। 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा की दृष्टि उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यात्री रोहतांग लांघने से पहले अपना नाम और फोन नंबर मढ़ी और कोकसर चौकियों में अवश्य दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष बचाव चौकी बंद होने तक वे सिस्सू में ही सेवाएं देंगे। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि कोकसर और मढ़ी में पैदल रोहतांग दर्रा लांघने वालों की सुरक्षा के लिए बचाव चौकियां स्थापित कर दी गई हैं
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में शुक्रवार को खराब मौसम के अलर्ट के बीच चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। बर्फबारी से मनाली-लेह, औट-आनी और भरमौर-साच पास नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश भर में बादल छाए रहे। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। 17 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा के साथ जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में ताजा हिमापात होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गुरुवार रात से रोहतांग दर्रा, बारालाचा और कुंजुम दर्रा के साथ कोकसर में बर्फबारी का दौर जारी रहा।सुबह तक दर्रा में 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फ दर्ज की गई। जिला प्रशासन ने एहतियातन पर्यटकों और जिलावासियों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की चेतावनी दी है। 




 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से लाहौली सेब फंसा
 रोहतांग दर्रा के साथ जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फ होने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक उदयुपर से सेब लेकर आ रहा था। मनाली-लाहौल का संपर्क कटने से न केवल लाहौल के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई, बल्कि घाटी में चल रहा सेब सीजन भी प्रभावित हो गया है और सीजन को लाहौल गए लोग भी परेशान हैं। 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
चंबा जिले की ऊपरी चोटियों में भी शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, नाहन में 24.3, सुंदरनगर-सोलन में 22.5, भुंतर में 21.6, बिलासपुर में 21.5, कांगड़ा-हमीरपुर में 20.6, चंबा में 18.7, शिमला में 16.7, धर्मशाला में 16.6, डलहौजी में 10.9, कल्पा में 7.3 और केलांग में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र      न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
केलांग      0.2
कल्पा      3.6
कुफरी      7.4
मनाली     7.8
डलहौजी    8.2
शिमला     9.9
विज्ञापन

10 of 10
आदि हिमानी चामुंडा के कपाट 6 महीने के बंद
आदि हिमानी चामुंडा के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद कर दिए। मंदिर अधिकारी सुमन धीमान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी धौलाधार की पहाड़ियों पर अधिक ठंड व बर्फबारी के चलते मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए ताकि कोई अनहोनी घटना न घटे। 15 मार्च, 2020 को दोबारा मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें