फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलिंडर, जानिए अब कितने होंगे दाम

Sun, 02 Dec 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 4
हिमाचल में सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलिंडर नवंबर महीने के मुकाबले सात रुपये सस्ता हो गया है। इस महीने उपभोक्ताओं को 851 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग से चुकाने होंगे।
विज्ञापन

2 of 4
उपभोक्ताओं को कुल 901 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 346 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। उधर, गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलिंडर के दाम 133 रुपये घटे हैं। इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं लौटाई जाएगी। प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 201 रुपये कम हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इस माह व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1486 रुपये देने पड़ेंगे। इन उपभोक्ताओं को 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे। पहली दिसंबर से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत सिर्फ 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। सब्सिडी कोटे के सिलेंडर समाप्त कर चुके उपभोक्ताओं को गैर सब्सिडी वाले सिलिंडर मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें