फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल बाद देवता ने फिर दिखाया चमत्कार, मरने के बाद जिंदा हुआ शख्स

Sat, 20 Aug 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
देव शक्ति परीक्षण में देवता लरांई महादेव ने एक बार फिर चमत्कार कर दिया। तीन साल बाद हुए उत्सव में देवता ने ऐसा चमत्कार दिखाया कि मृत पड़ा शख्स जी उठा। ये कोई कहानी नहीं बल्कि हजारों लोगों के सामने देवता के शक्ति परीक्षण की घटना है। आइए जानते हैं कैसे देवता ने चमत्कार कर दिखाया। - फोटो : अमर उजाला
देव शक्ति परीक्षण में देवता लरांई महादेव ने एक बार फिर चमत्कार कर दिया। तीन साल बाद हुए उत्सव में देवता ने ऐसा चमत्कार दिखाया कि मृत पड़ा शख्स जी उठा। ये कोई कहानी नहीं बल्कि हजारों लोगों के सामने देवता के शक्ति परीक्षण की घटना है। आइए जानते हैं कैसे देवता ने चमत्कार कर दिखाया।
विज्ञापन

2 of 5
हिमाचल के जिला कुल्‍लू की ऊझी घाटी के लरांकेलो काहिका उत्सव में देव शक्ति परीक्षण में देवता लरांई महादेव सफल रहे। यहां देवता लरांई महादेव के सम्मान में मनाए जा रहे काहिका उत्सव में जमीन पर मृत पड़ा नड़(शख्स) जिंदा खड़ा हो उठा। देव शक्ति परीक्षण के दौरान मृत पड़े शख्स को जिंदा होते देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला कुल्‍लू की ऊझी घाटी के लरांकेलो काहिका उत्सव में देव शक्ति परीक्षण में देवता लरांई महादेव सफल रहे। यहां देवता लरांई महादेव के सम्मान में मनाए जा रहे काहिका उत्सव में जमीन पर मृत पड़ा नड़(शख्स) जिंदा खड़ा हो उठा। देव शक्ति परीक्षण के दौरान मृत पड़े शख्स को जिंदा होते देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 5
लरांकेलो के लरांई महादेव के सम्मान में हर तीसरे साल मनाए जाने वाले काहिका उत्सव में यह भव्य व अद्भुत दृश्य वीरवार दोपहर बाद देखने को मिला। इस दौरान पहले देवता लरांई महादेव ने अपनी दैवीय शक्ति से नड़ रामनाथ को मूर्छित कर दिया जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। - फोटो : अमर उजाला
लरांकेलो के लरांई महादेव के सम्मान में हर तीसरे साल मनाए जाने वाले काहिका उत्सव में यह भव्य व अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस दौरान पहले देवता लरांई महादेव ने अपनी दैवीय शक्ति से नड़ रामनाथ को मूर्छित कर दिया जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। ऐसा माना जाता है कि देव शक्ति के बिना इसे जीवित नहीं किया जा सकता।

4 of 5
काफी देर तक यह मृत पड़ा रहा। यह देखकर यहां आई हजारों की भीड़ की सांसे कुछ देर के थम सी गई। बाद में जमीन पर मृत पड़े नड़ को देव शक्ति से ही जिंदा करने की प्रकिया शुरू हुई। करीब एक घंटे तक चली इस देव शक्ति परीक्षण में देवता की शक्ति से मृत पड़ा नड़ एकाएक खड़ा हो गया। - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक यह मृत पड़ा रहा। यह देखकर यहां आई हजारों की भीड़ की सांसे कुछ देर के थम सी गई। बाद में जमीन पर मृत पड़े नड़ को देव शक्ति से ही जिंदा करने की प्रकिया शुरू हुई। करीब एक घंटे तक चली इस देव शक्ति परीक्षण में देवता की शक्ति से मृत पड़ा नड़ एकाएक खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस पर देवता की लरांई महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण देवमय हो गया। इस भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारे विधायक गोविंद सिंह ठाकुर भी इसके साक्षी बने। ग्राम पंचायत नथान के प्रधान भगत राम ने बताया कि काहिका उत्सव में हुए देवता के शक्ति परीक्षण में देवता की शक्ति से नड़ जिंदा हो गया। इससे लोगों में देव आस्था के प्रति विश्वास और भी गहरा गया। - फोटो : अमर उजाला
इस पर देवता की लरांई महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण देवमय हो गया। इस भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पधारे विधायक गोविंद सिंह ठाकुर भी इसके साक्षी बने। ग्राम पंचायत नथान के प्रधान भगत राम ने बताया कि काहिका उत्सव में हुए देवता के शक्ति परीक्षण में देवता की शक्ति से नड़ जिंदा हो गया। इससे लोगों में देव आस्था के प्रति विश्वास और भी गहरा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें