फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Redmi फोन की ऑनलाइन बुकिंग में आई नई परेशानी, ग्राहक परेशान

Wed, 12 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
Redmi कंपनी के मोबाइल सेटों ने इन दिनों धूम मचा रखी है लेकिन ग्राहकों को अभी ये मोबाइल सिर्फ ऑनलाइन ही मिल पा रहे हैं। मगर अब ऑनलाइन बुकिंग में ग्राहकों को नई परेशानी आ रही है। आइए हम आपको बताते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
रेडमी ने भारतीय बाजार में अब अपने कई सेट उपभोक्ताओं को निकाले हैं। इनमें रेडमी 4 ए, रेडमी 3 एस, रेडमी 3 एस प्राइम,  रेडमी नोट 3 और रेडमी नोट 4 जैसे मोबाइल सेटों की इन दिनों जमकर बिक्री चल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
रेडमी के इन सस्ते मोबाइल सेटों में ग्राहकों को दमदार बैटरी के अलावा कई शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं जो दूसरी कंपनी के मोबाइल में दोगुना पैसे देने पर मिलते हैं। इसीलिए उपभोक्ता इनकी जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। आगे जानिए क्या आ रही है दिक्कत-

4 of 6
रेडमी अपने ये मोबाइल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन साइट के जरिए बेच रही है। इन दिनों शुक्रवार को इनकी बिक्री चल रही है और चंद मिनटों में ही ये सेल खत्म भी हो रही है।
विज्ञापन

5 of 6
वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि ऑनलाइन बुक‌िंग के बाद ये मोबाइल समय पर डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं। डिलीवरी डेट के पांच से 7 दिन बाद भी कई ग्राहक डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। शिमला के भूपेंद्र, सुनील और राकेश का कहना है कि उन्होंने 30 मार्च को अमेजन से मोबाइल बुक करवाया था। छह अप्रैल को बुकिंग भी होनी थी लेकिन 10 अप्रैल तक भी डिलीवरी नहीं हो पाई है। आगे जानिए क्या कहते अमेजन के प्रतिनिधि-
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वैसे अमेजन पर बुकिंग में ऐसी दिक्कतें आती नहीं है लेकिन इस बार देरी हो रही है। वहीं, इस बाबत अमेजन के कस्टमर केयर प्रतिनिधियों का कहना है कि बुकिंग का रश बढ़ने से ऐसा हुआ है। डिलीवरी में 5-6 दिन की देरी हो सकती है लेकिन ग्राहकों को मोबाइल मिलेगा जरूर। यदि आपको डिलीवरी से जुड़ी कोई परेशानी आ रही हो तो आप भी अमेजन की वेबसाइट पर जाकर अपने ऑर्डर ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें