फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला को पहले रोप-वे की सौगात, इतने रुपये में होगा रोमांचक सफर

Tue, 11 Apr 2017 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
महावीर जयंती के मौके पर पहाड़ों की रानी शिमला को पहले जाखू रोप-वे की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को जाखू रोप-वे का लोकार्पण किया। रोप-वे के जरिये अब लोग रिज मैदान से महज छह मिनट में प्रसिद्ध जाखू मंदिर पहुंच सकेंगे। जाखू रोप-वे के रोमांचक सफर का आनंद उठाने के लिए 550 रुपये चुकाने होंगे। रोप-वे के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में रोप-वे शुरू करना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। इससे शिमला में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर के लिए रोप-वे सुविधा शुरू होने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान ऐसा वक्त भी आया जब लग रहा था कि यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाएगा लेकिन, रोप-वे बनाने वाली कंपनी की हिम्मत और हमारे दृढ़ निश्चय से आज प्रोजेक्ट पूरा हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
जैक्सन इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से बनाए गए इस रोप-वे के जरिये लोग महज छह मिनट में जोधा निवास से जाखू पहुंच सकेंगे। सार्वजनिक निजी भागीदारी पर बने रोपवे में कंपनी पर्यटन विभाग के माध्यम से संचालन के पहले साल सरकार को 57 लाख रुपये का लाभांश तथा इसके बाद हर साल एकत्रित राशि का 15 प्रतिशत देगी। इस मौके पर नगर निगम के महापौर संजय चौहान, एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी, एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा, शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और जैक्सन इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन जेपी गुप्ता सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
जाखू रोप-वे राजधानी शिमला का पहला रोप-वे है। 2007 में इसका शिलान्यास किया गया था। दस साल के लंबे अंतराल के बाद रोप-वे बन कर तैयार हुआ है। स्विट्जरलैंड की तकनीक पर बनाए गए इस रोप-वे के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से गठित एक्सपर्ट कमेटी की ओर से जाखू रोप-वे को हरी झंडी दी गई थी। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरकार ने भी रोप-वे के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी थी। एक्सपर्ट कमेटी की मंजूरी और सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद रोप-वे का उद्घाटन हो पाया है।

4 of 5
रोप-वे के रोमांचक सफर का आनंद लेने के लिए सैलानियों को 550 रुपये खर्च करने होंगे। एक तरफ के 300 रुपये लगेंगे। स्थानीय लोगों के लिए रियायती मासिक पास बनाने का एलान किया गया है। रोप-वे के अपर और लोअर स्टेशन के बीच दो-दो केबिन चलाए जाएंगे। स्विस तकनीक से बने इस रोप वे में पारदर्शी केबिन लगाए गए हैं। केबिन में बैठ कर लोग सिटी व्यू का आनंद ले सकते हैं। एक केबिन में एक साथ छह लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाखू रोप-वे का संचालन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होगा। सुबह के समय मंदिर जाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। सर्दियों में रोप-वे का संचालन समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। ट्रायल के दौरान दिसंबर 2015 में रोप-वे की ट्रालियां लोअर टर्मिनल के पास पेड़ों पर झूलते हुए मकान पर गिर गई थीं। हालांकि ट्रायल के दौरान ट्रालियों में लोगों को नहीं बैठाया गया था। इस घटना में रोप-वे के एक केबिन को नुकसान हुआ था। घटना के बाद जैक्सन कंपनी ने रोप-वे का निर्माण कार्य देख रही कंपनी को बदल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें